लाभार्थियों को केंद्र में रख जीत का व्यूह बनाएगी भाजपा
भाजपा की लोकसभा संचालन समिति बैठक में प्रदेश महामंत्री ने बताई रणनीति, केंद्र और राज्य सरकारों के लाभार्थियों तक पहुंचने को तीन स्तरीय अभियान
जागरण संवाददाता, मथुरा: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भाजपा की रणनीति केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों पर टिकी है। वह प्रदेश के ऐसे तीन करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए तीन स्तरीय अभियान चलाएगी। इस काम में सेक्टर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और ब्रज प्रांत के प्रभारी गो¨वद नारायण शुक्ला ने यह बात कही।
लोकसभा संचालन समिति की आज यहां माधव मुस्कान होटल में आयोजित बैठक में भाग लेने आए शुक्ला ने जागरण से बातचीत में कहा कि पार्टी की रणनीति अपने सांगठनिक दम पर चुनाव में उतरने की है। प्रदेश में भाजपा का करीब 40 लाख कार्यकर्ता है। एक लाख 58 हजार बूथ हैं। करीब 15 हजार के करीब सेक्टर हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ पाने वाले करीब 3 करोड़ लोग हैं। इन तक पहुंचने के लिए प्रचार, संपर्क और मतदाता इन तीन स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। करीब 13 हजार उज्ज्वला पंचायत का आयोजन किया जाएगा। कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। लाभार्थियों से सेक्टरवार संपर्क किया जाएगा। मथुरा जिले में 165 सेक्टर और 2014 बूथ है। करीब 22 मंडल हैं और 1200 से अधिक तो पदाधिकारी ही हैं। इन सबको इस काम में लगाया जाएगा। लाभार्थियों तक पहुंचकर भाजपा एक बढ़त हासिल करेगी। इस दौरान अन्य मतदाताओं से भी संपर्क की प्रक्रिया चलती रहेगी। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, विधायक गोवर्धन का¨रदा ¨सह, एसके शर्मा, जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, कोपरेटिव बैंक चैयरमेन तेजवीर ¨सह आदि मौजूद रहे।