भाजपा धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा
इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वह महानगर अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं।
संवाद सहयोगी, मथुरा : भारतीय जनता पार्टी धौली प्याऊ मंडल के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को आयोजित होने वाला प्रशिक्षण शिविर भी स्थगित कर दिया है। वहीं पार्टी ने धौली प्याऊ मंडल का नया संयोजक नियुक्त कर दिया है।
धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष एड. गौरव गुप्ता ने अपना इस्तीफा महानगर महामंत्री के नाम दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वह महानगर अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। कार्यकर्ता, पार्टी हित में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दिया है। वहीं महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि केवल गौरव गुप्ता का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। कार्यकारिणी के अन्य किसी पदाधिकारी का इस्तीफा नहीं मिला है। धौली प्याऊ मंडल का राजीव राज पाठक को संयोजक नियुक्त किया गया है। तत्काल उनको संगठन का काम करने के लिए कहा गया है।