Move to Jagran APP

शिविर में पार्टी की रीति-नीति से रूबरू हुए कार्यकर्ता

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापनकार्यकर्ताओं को दी नई जानकारियां

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:23 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:23 AM (IST)
शिविर में पार्टी की रीति-नीति 
से रूबरू हुए कार्यकर्ता
शिविर में पार्टी की रीति-नीति से रूबरू हुए कार्यकर्ता

जासं, वृंदावन: भाजपा नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों ने व्यक्तित्व विकास, पिछले छह साल से हुए अंत्योदय प्रयास, भारत के सुरक्षा सामर्थ के बाद आत्मनिर्भर भारत, हमारी कार्यपद्धति व संगठन संरचना में हमारी भूमिका व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

सुनरख मार्ग स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को नई जानकारियां दीं। पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया। व्यक्तित्व विकास, पिछले छह साल से हुए अंत्योदय प्रयास,भारत के सुरक्षा साम‌र्थ्य के बाद आत्मनिर्भर भारत, हमारी कार्यपद्धति व संगठन संरचना में हमारी भूमिका और प्रदेश में भाजपा सरकार व उपलब्धियां व राजनैतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। डीएन गौतम, महानगर मंत्री अनिल मालवीय, पूर्व जिला महामंत्री चिताहरण चतुर्वेदी, हेमंत अग्रवाल ने शिविर में अपने विचार रखे।

समापन सत्र में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा भाजपा भारत के लोकतंत्र की रक्षक है। नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं को अवश्य लाभ प्राप्त हुआ है। शिविर से कार्यकर्ताओं को पार्टी के विषय में अनेक जानकारियां मिलीं। संचालन महामंत्री जितेंद्र वाष्र्णेय (रोनू) व धन्यवाद ज्ञापन शिविर संयोजक प्राण वल्लभ दुबे ने किया। पार्षद राधाकृष्ण पाठक, शशि शुक्ला, हेमलता देवनाथ, सविता भारद्वाज, पूजा चौधरी, किरण द्विवेदी, राजीव तिवारी, गोपाल शरण शर्मा, आकाश गोस्वामी, विष्णु गौड़, पार्षद राहुल अधिकारी, पार्षद रसिकवल्लभ नागार्च, हेमंत भारती, पार्षद मुन्नालाल निषाद, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, नीरज शर्मा, घनश्याम जादौन, गोपाल किशोर गौतम, छैलबिहारी बघेल, उदय अवस्थी, विनय शर्मा, रवि अग्निहोत्री, विश्वनाथ गौतम, मुकेश सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.