वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु से तीन तोला सोने की जंजीर लूटी, अपाचे सवार बदमाश ने दिया अंजाम
वृंदावन में परिक्रमा कर रहे गाजियाबाद के एक श्रद्धालु की गले से तीन तोला सोने की जंजीर बाइक सवार बदमाशों ...और पढ़ें

HighLights
वृंदावन में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु से लूट की घटना।
बाइक सवार बदमाशों ने तीन तोला सोने की जंजीर झपटी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश में जुटी।
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु के गले में पहनी करीब तीन तोला वजनी सोने की जंजीर बाइक सवार बदमाश झपट ले गए। श्रद्धालु ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन पलक झपकते ही बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए।
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के ब्लू मून होम्स में रहने वाले अभिषेक चौधरी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी शनिवार सुबह परिक्रमा करने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे के बीच जब वह परिक्रमा मार्ग में रामकुटीर आश्रम के सामने से निकल रहे थे, तभी एक काली-लाल रंग की अपाचे बाइक सवार उनके पास आया और उनके गले में पहनी करीब तीन तौला वजनी सोने की जंजीर झपट कर ले गया।
गाजियाबाद निवासी दंपती को बनाया निशाना
वहां मौजूद राहगीरों ने भी बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पानीघाट तिराहे की ओर भाग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में घेराबंदी की, लेकिन बाइक सवार पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और उसी आधार पर बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया जा रहा है।
वृंदावन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इनके आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल
यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल गठबंधन यूपी विधानसभा चुनाव में भरेगा हुंकार, 35 सीटों पर किया दावा
