विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalu Yadav Birthday: राधारानी के दरबार में तेज प्रताप यादव ने मनाया जन्मदिन, वाट्सएप से दी बधाई, केक काटा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 12 Jun 2023 07:13 AM (IST)

Lalu Yadav Birthday पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के 76वें जन्मदिन पर काटा केक। तीन दिवसीय ब्रज भ्रमण पर आए हैं ...और पढ़ें

श्रीराधारानी मंदिर में अपने पिता का जन्मदिन मनाने पहुंचे बिहार सरकार के जलवायु पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव। फोटो जागरण
श्रीराधारानी मंदिर में अपने पिता का जन्मदिन मनाने पहुंचे बिहार सरकार के जलवायु पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव। फोटो जागरण

संसू बरसाना-मथुरा। बिहार सरकार के जलवायु व पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाने लाड़ली जी मंदिर पहुंचे। तेजप्रताप ने राधारानी मंदिर परिसर में केक काटा। उन्होंने लालाू प्रसाद के दीर्घायु की कामना की।

पिता को वाट्सएप काल के जरिए 76वें जन्मदिन की बधाई दी

तीन दिवसीय ब्रजयात्रा पर तेज प्रताप निकले हैं। उन्होंने अपने पिता को वाट्सएप काल के जरिए 76वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मंदिर में 21 किलो का केक काटा। राधारानी से अपने पिता की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने टेर कदंब, आशेश्वर महादेव, नंदबाबा मंदिर में दर्शन किए। यात्रा के दौरान पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा भी उनके साथ थे।

लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि जब तेजप्रताप धार्मिक यात्रा पर ब्रज में आते है, तो यहां के रहन सहन में रम जाते हैं। उन्होंने माथे पर चंदन व लाल टीका, हाथ मे कलाई, धोती-कुर्ता पहने नजर आए। उनके साथ वृंदावनी फाउंडेशन के चेयरमैन धनंजय सिंह भी थे।