विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: मुस्लिम युवक ने छात्राओं को स्मैक पिलाकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, लोगों ने थाने में जमकर काटा बवाल

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Mon, 12 Jun 2023 06:08 AM (IST)

पुलिस के अनुसार हिंदू संगठनों का आरोप है कि डोईवाला निवासी मुस्लिम युवक तीनों छात्राओं को लंबे समय से स्मैक ...और पढ़ें

Dehradun: मुस्लिम युवक ने छात्राओं को स्मैक पिलाकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, लोगों ने थाने में जमकर काटा बवाल
Dehradun: मुस्लिम युवक ने छात्राओं को स्मैक पिलाकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, लोगों ने थाने में जमकर काटा बवाल

डोईवाला (देहरादून), संवाद सहयोगी। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में मुस्लिम युवक द्वारा मेडिकल की तीन छात्राओं को नशे का आदी बनाने और उनका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपित को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर दी। उसे पुलिस के पास ले जाते वक्त हिंदू संगठनों के सदस्यों का कुछ मुस्लिम दुकानदारों से विवाद हो गया। इसके बाद डोईवाला कोतवाली में दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति संभाली और भीड़ को कोतवाली से बाहर किया। इस बीच हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध अश्लील वीडियो बनाकर छात्राओं पर मतांतरण और शादी करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। आरोपित से कोतवाली में देर रात तक पूछताछ जारी थी। बताया जा रहा है कि एक छात्रा डाक्टरी और दो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, हिंदू संगठनों का आरोप है कि डोईवाला निवासी मुस्लिम युवक तीनों छात्राओं को लंबे समय से स्मैक उपलब्ध करा रहा था। छात्राओं को नशे का आदी बनाने के बाद आरोपित ने उनके साथ संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसने छात्राओं को अपने कई साथियों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों के सदस्यों को लगी तो उन्होंने आरोपित की तलाश शुरू की।

इस बीच पता चला कि वह रात में अक्सर जौलीग्रांट में हिमालय चौक के आसपास घूमता रहता है। रविवार रात करीब नौ बजे आरोपित को वहां पकड़ लिया गया। यहां से आरोपित को डोईवाला कोतवाली ले जाते वक्त हिंदू संगठनों के सदस्यों की हिमालय चौक के पास कुछ मुस्लिम दुकानदारों से किसी बात पर कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। हिंदू संगठनों के सदस्यों के कोतवाली पहुंचने के कुछ देर बाद मुस्लिम दुकानदार भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए।

इस बीच आरोपित को पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। अभी पुलिस आरोपित से पूछताछ कर ही रही थी कि कोतवाली में हंगामा शुरू हो गया। मुस्लिम दुकानदार हिंदू संगठनों के सदस्यों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने पक्ष आ गए और उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए हर्रावाला, लाल तप्पड़ और जौलीग्रांट चौकी से भी फोर्स बुला ली। इस बीच हिंदू संगठनों के सदस्य कोतवाली से लौट गए। जबकि, मुस्लिम दुकानदार कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक वहां डटे हुए थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जो शिकायतें की गई हैं, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी जांच की जा रही है। बताया कि युवक के मोबाइल में छात्राओं की फोटो आदि मिली हैं।