योगी की होली के लिए उजाड़ रहे खेत
बरसाना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बार लठामार होली में शामिल होने को लेकर प्रशासन ह
बरसाना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बार लठामार होली में शामिल होने को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। वाहनों के आवागमन के लिए श्रीनगर रोड का चौड़ीकरण कर बाइपास में तब्दील किया जा रहा है। इसकी जद में आने वाली किसानों की खड़ी फसल को उजाड़ा जा रहा है। प्रशासन फसल को काटने का वक्त देने को भी तैयार नहीं है।
सीएम योगी के साथ उनका पूरा मंत्रिमण्डल 24 फरवरी को बरसाना में होली मनाने आ रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान बरसाना में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोसी, गोवर्धन व छाता जाने वाले वाहनों के लिए प्रशासन बाइपास बना रहा है। छाता व गोवर्धन मार्ग को जोड़ने के लिए दो किलोमीटर लंबे श्रीनगर रोड को बाइपास में तब्दील किया जा रहा है। 12 फीट चौड़े बाइपास के लिए दोनों तरफ से 12-12 फीट जमीन ली जा रही है। पटरियां मिलाकर इसकी चौड़ाई 36 फीट की जाएगी। बाइपास के नजदीक आने वाले आधा दर्जन किसानों की फसलों को उजाड़ा जा रहा है। पीड़ित किसानों ने डीएम व एडीएम के यहां लिखित शिकायत कर बीस दिन का समय मांगा है, जिससे उनके खेतों में खड़ी सरसों की फसल कट जाए, लेकिन प्रशासन पीड़ित किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
क्रांति दल के संस्थापक पदम फौजी का कहना है कि सरकार के तानाशाह अफसर जबरन किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। पीड़ित किसान पोहपी शंकरा ने बताया कि उन्हें सिर्फ बीस दिन का समय मिल जाए तो वह अपनी फसल काट लेंगे। किसान भगवान ¨सह ने बताया कि प्रशासन के लोग जेसीबी से जबरन फसलों को उजाड़ कर रोड के लिए मिट्टी डाल रहे हैं। किसान पुरुषोत्तम ने बताया कि बड़ी मेहनत से सरसों की फसल बोई, लेकिन उसे अब उजाड़ा जा रहा है। एसडीएम गोवर्धन डीपी ¨सह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।