विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से बिगड़े हालात, कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन से पहले व्यवस्थाएं ध्वस्त

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 07:13 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और भीड़ के दबाव में बच्चों व महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी।

बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को दर्शन को लेकर भीड़ में धक्का मुक्की होती रही।

बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को दर्शन को लेकर भीड़ में धक्का मुक्की होती रही।

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा से पहले बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़।

  2. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले सोमवार को ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ से हलात ऐसे बिगड़े के श्रद्धालु भीड़ के दबाव में अकुला उठे। भीड़ के दबाव में फंसे श्रद्धालु न तो बाहर ही निकल पा रहे थे और न ही राहत मिल रही थी। जबकि पुलिस बैरियर पर बार-बार रोके जाने से श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ रही थी।

विद्यापीठ चौराहा से मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को दो घंटे भीड़ का दबाव और आपाधापी का माहौल झेलना पड़ गया। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले सोमवार को ही ठाकुर बाकेबिहारी के दर्शन को देश दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची तो तो व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। मंदिर के अंदर ही नहीं आसपास के इलाके में भी भक्तों की भीड़ का भारी दबाव बन गया।

बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोकने के दौरान दबाव बढ़ने से भीड़ केे बीच मौजूद बच्चों, महिलाओं की चीख निकल रही थी। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की तो हिम्मत भी भीड़ के बीच पहुंचने की नहीं हो रही थी। सुबह से ही शुरू हुई भक्तों की भारी भीड़ देर शाम तब बनी रही। ऐसे में मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस कर्मियों को व्यवस्था संभालने में जमकर पसीना बहाना पड़ा।

बावजूद इसके व्यवस्थाओं पर नियंत्रण पाना मुमकिन नहीं हो पाया। मंदिर के एंट्री पाइंटों से अंदर पहुंचने में श्रद्धालुओं को दो घंटे का समय लग रहा था। सुबह से ही भक्तों का भारी हुजम दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हुआ, तो पीछे से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही। तय समय पर मंदिर के पट खुले तो भक्तों का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया।

बावजूद इसके हजारों श्रद्धालु बाहर ही रह गए। बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोक रोककर आगे बढ़ने की अनुमति मिल रही थी। तो बैरियर पर लगातार भीड़ का दबाव बढ़ता ही रहा। ऐसे में बैरियर से पहले भीड़ के दबाव में महिलाओं और बच्चों की चीख निकल रही थी। ठंडा मौसम होने के बावजूद भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं को पसीने छूट रहे थे। सुबह से शुरू हुआ भीड़ का दबाव, दोपहर को मंदिर के पट बंद होने तक बना रहा।

मंदिर के पट बंद हुए, तो हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए। जो कि मंदिर के आसपास ही डेरा डालकर बैठ गए और शाम को मंदिर के पट खुले तो हालात एकबार फिर से भीड़ के दबाव के बन गए। देर शाम तक कड़ी जिद्दोजहद करते हुए श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश पा रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।