विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में शुरू हुई रंगों की होली, उमड़ा आस्था का ज्वार

Published: Wed, 20 Mar 2024 10:56 AM (IST)

Banke Bihari Mandir रंगभरनी एकादशी से पहले वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि ...और पढ़ें

Banke Bihari Mandir बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब।
Banke Bihari Mandir बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। Banke Bihari Mandir रंगभरनी एकादशी पर बुधवार को ठाकुर बांकेबिहारी में रंगों की होली की शुरुआत हुई। मंदिर के जगमोहन में श्वेत पोशाक में स्वर्ण-रजत श्रृंगार कर कमर में रंगों की पोटली बांधे जब ठाकुर बांकेबिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त आल्हादित हो उठे।

मंदिर सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रतिनिधित्व करते हुए सोने की पिचकारी से जब टेसू के रंगों की बौछार भक्तों पर की तो मंदिर में होली की शुरुआत हुई। भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के कहने पर सेवाधिकारी ने मंदिर के पट तय समय 8.45 बजे की बजाय सुबह 5.50 पर खोल दिए। सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ के दवाब से राहत मिली।

मंदिर में हो रही होली के रंगों में सराबोर होने को भक्तों में होड़ मच गई। हालांकि रंगभरनी एकादशी पर बुधवार सुबह 5.50 बजे आराध्य के दर्शन खुले। उम्मीद से कम भक्तों की भीड़ नजर आई। मंदिर के पट जल्द खुलने के पीछे एक दिन पहले भारी भीड़ में हुई घटना को कारण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- इंटर की छात्रा ने परीक्षा में लिखी ऐसी इमोशनल अपील, उसकी दलील सुन शिक्षक भी नहीं रोक पाएं अपनी हंसी

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर बुधवार को रंगीली होली की शुरुआत हुई, तो देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं के आनंद का ठिकाना न रहा। ठाकुरजी के प्रसादी रंग में सराबोर होने की भक्तों में होड़ लग गई और पिचकारी से निकल रही रंगों की बौछार की एक-एक बूंद अपने ऊपर लेने को भक्तों में उत्साह नजर आया।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में सट्टेबाज गैंग का हुआ खुलासा, इनकी एक सप्‍ताह की कमाई जानकर पुलिस भी रह गई दंग

होली के रसिया गाते हुए भक्त मंदिर में नृत्य करने लगे। भक्तों की भीड़ में गिरावट के कारण श्रद्धालु बड़े ही आनंद के साथ आराध्य के दर्शन का लाभ ले रहे थे। परिक्रमा मार्ग में रातभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।राधारानी और बांकेबिहारी के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही श्रद्धालुओं भीड़ लगातार बढ़ रही है।