Move to Jagran APP

सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, अराजक तत्वों ने तोड़ी मजार

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से अराजक तत्वों ने रविवार रात सुरीर के समीप गांव परसोती गढ़ी मोड़ पर मजार क्षतिग्रस्त कर दी। इससे अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मजार की मरम्मत कराकर मामला शांत कराया। थाना सुरीर क्षेत्र में नौहझील-मांट मार्ग पर गांव परसोती गढ़ी मोड़ पर बनी मजार पर दोनों संप्रदायों के लोग मत्था टेकते हैं। रविवार रात अराजक तत्वों ने मजार क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर मजार की देखरेख करने वाले परसोतीगढ़ी निवासी कपूरा खां ने समाज के लोगों को अवगत कराया। थोड़ी ही देर में दोनों संप्रदायों के तमाम लोग इकट्ठे हो गए। इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार भी फोर्स के साथ मजार पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में मजार की मरम्मत कराकर मामला शांत करा दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 11:07 PM (IST)
सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, अराजक तत्वों ने तोड़ी मजार
सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, अराजक तत्वों ने तोड़ी मजार

सुरीर (मथुरा) : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों ने रविवार रात सुरीर के पास गांव परसोती गढ़ी मोड़ पर मजार क्षतिग्रस्त कर दी। इससे मुस्लिम समाज में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मजार की मरम्मत कराकर मामला शांत कराया।

loksabha election banner

थाना सुरीर क्षेत्र में नौहझील-मांट मार्ग पर गांव परसोती गढ़ी मोड़ पर बनी मजार पर दोनों संप्रदायों के लोग माथा टेकते हैं। रविवार रात कुछ लोगों ने मजार क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर मजार की देखरेख करने वाले परसोती गढ़ी निवासी कपूरा खां ने लोगों को अवगत कराया। थोड़ी ही देर में दोनों संप्रदायों के लोग इकट्ठे हो गए। इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार भी फोर्स के साथ मजार पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में मजार की मरम्मत कराकर मामला शांत करा दिया। मजार पर विवाद करा गया था मौलवी

इसी मजार पर पांच दिन पहले अपरिचित मौलवी आकर ठहरा था। मौलवी ने मजार की देखरेख कर रहे कपूरा खां को मजार की चाहरदीवारी व टिन शेड लगाने को उकसा दिया था। कपूरा खां निर्माण कार्य शुरू करा रहा था। अपने खेत के आगे बनी मजार पर बाउंड्री एवं टिन शेड लगाने का संजय ¨सह एवं जसवंत ने विरोध किया। कपूरा खां की नीयत भांप कर ग्रामीणों ने भी विरोध कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध पर मौलवी चंपत हो गया। इंस्पेक्टर का मानना है कि इसी विवाद को लेकर मजार को क्षतिग्रस्त किया गया है। देखरेख करने वाले कपूरा खां की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.