AI की हेल्प से इंटरव्यू क्रेक, सेल्फ-स्टडी कर अनमोल बने असिस्टेंट कमांडेट; पिता UP Police में बांकेबिहारी मंदिर के सुरक्षा प्रभारी
अनमोल कौशिक ने संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर ...और पढ़ें

अनमोल बने असिस्टेंट कमांडेंट।
HighLights
अनमोल कौशिक ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में 56वीं रैंक प्राप्त की
वृंदावन के अनमोल ने बिना कोचिंग, सेल्फ-स्टडी से यह सफलता पाई
साक्षात्कार की तैयारी में एआई का उपयोग कर मुकाम हासिल किया
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कौशिक के पुत्र अनमोल कौशिक ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में देश में 56वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और पुलिस परिवार का नाम रोशन किया है।
मूल रूप से जनपद ललितपुर के ग्राम बिरौरा निवासी अनमोल कौशिक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से कला स्नातक और इग्नू से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की।
साक्षात्कार के लिए लिया एआई का सहारा
वर्ष 2022 से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अनमोल ने दिल्ली में रहकर प्रतिदिन आठ घंटे सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन रिसोर्सेज के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। साक्षात्कार की तैयारी के लिए उन्होंने एआई की भी मदद ली।
बिना कोचिंग के अपने आप पढ़ पाई परीक्षा में सफलता
अनमोल ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। इससे पूर्व वह 2024 में भी साक्षात्कार तक पहुंचे थे। अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में 56 वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वह सिविल सर्विसेज की तैयारी भी कर रहे हैं और दो बार मुख्य परीक्षा दे चुके हैं। अनमोल की इस शानदार सफलता पर स्वजन, पुलिस महकमे और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
