चोर मचाए शोर की हो रही है राजनीति: अमर ¨सह
प्रियंका के आने से कांग्रेस मजबूत होगी, मुस्लिमों का रुझान, खुद मोदी के प्रशंसक, राहुल-प्रियंका से भी स्नेह
मथुरा, जासं। राज्यसभा सदस्य अमर ¨सह ने कहा कि वर्तमान में 'चोर मचाए शोर' की राजनीति हो रही है। प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस मजबूत होगी और मुसलमानों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ेगा।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. अजित ¨सह की बेटी ज्योति के शादी समारोह में आए अमर ¨सह शुक्रवार को गोवर्धन रोड स्थित एक मैरिज होम पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि मस्जिद के लिए संघर्ष मुलायम ¨सह ने किया। अखिलेश विष्णु का मंदिर बनाते हैं। मुलायम ¨सह को अखिलेश ने पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने बबुआ के पिता पर केस किया, जो अभी भी चालू है। यह कैसा बेटा है जो सत्ता के लिए बाप को दुख देने वालों से बुआ कहकर मिल गया है।
अमर सिंह ने कहा कि प्रियंका के आने के बाद मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ भागेगा। प्रियंका के आने से त्रिकोणीय मुकाबला होगा। उन्होंने अपने को प्रधानमंत्री मोदी का प्रशंसक बताया, लेकिन राहुल और प्रियंका से स्नेह भी जताया। उन्होंने अंतरिम बजट की सराहना की। पत्रकार वार्ता के दौरान ओमप्रकाश सिसौदिया, लव कुमार आदि उपस्थित थे।