विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे कृष्ण' नाटक ने मोहा मन: कंस वध और महाभारत के महासंग्राम तक अभिनेता सौरभ राज जैन ने जीवंत की श्रीकृष्ण लीला

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:55 AM (IST)

वृंदावन में ब्रजरज उत्सव के तहत सौरभ राज जैन की नाट्य प्रस्तुति 'मेरे कृष्ण' ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ...और पढ़ें

वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव में साथी कलाकार के साथ प्रस्तुति देते सौरभ राज जैन। फोटो सौ. आयोजक द्वारा

वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव में साथी कलाकार के साथ प्रस्तुति देते सौरभ राज जैन। फोटो सौ. आयोजक द्वारा 

HighLights

  1. सौरभ राज जैन की 'मेरे कृष्ण' प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधा।

  2. श्रीकृष्ण के जन्म से महाभारत तक की लीलाएं मंच पर साकार हुईं।

  3. गीता उपदेश और कंस वध ने दर्शकों को भावविभोर किया।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा: मंच पर नन्हे कान्हा का जन्म हुआ तो सभागार में बैठे दर्शकों के चेहरे खिल उठे। माखनचोरी और बाल लीलाओं के प्रसंग आए तो वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। कंस वध के दृश्य ने दर्शकों में उत्साह भर दिया और जब कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया तो सभागार तालियों और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। रविवार शाम स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में कुछ ऐसा ही दृश्य था।

ब्रजरज उत्सव के अंतर्गत अभिनेता सौरभ राज जैन की नाट्य प्रस्तुति ‘मेरे कृष्ण’ ने दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और दर्शन की भावपूर्ण यात्रा कराई।

बाल लीलाओं से कंस वध और महाभारत के महासंग्राम तक साकार हुई श्रीकृष्ण की जीवनगाथा

धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले सौरभ राज जैन ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। श्रीकृष्ण की जन्मलीला से आरंभ हुई प्रस्तुति में वृंदावन की लीलाओं, कंस वध, द्वारिका के प्रसंगों और महाभारत के महासंग्राम तक की कथा को मंच पर साकार किया गया। करीब 20 दृश्यों में श्रीकृष्ण के विविध रूपों और जीवन प्रसंगों को इस तरह पिरोया गया कि दर्शक कथा के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते चले गए।

saurav jain mtr 01

130 कलाकारों ने जीवंत किए कृष्ण के प्रसंग

प्रस्तुति में 130 से अधिक कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने सहयोग किया। भव्य मंच सज्जा, प्रभावशाली प्रकाश व्यवस्था, संगीत और आधुनिक रंगमंचीय तकनीक ने प्रत्येक दृश्य को जीवंत बनाया। भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में सौरभ राज जैन ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहा। पूजा शर्मा ने महामाया और श्रीराधा के पात्रों को निभाया, जबकि अर्पित रांका ने कंस और दुर्योधन की भूमिकाओं में प्रभाव छोड़ा।

saurav jain mtr 02

गीता के संदेश ने छुआ दर्शकों का मन

नाट्य प्रस्तुति का विशेष आकर्षण महाभारत के युद्ध और गीता उपदेश के प्रसंग रहे। धर्म, कर्म और कर्तव्य का संदेश देते श्रीकृष्ण के संवादों ने दर्शकों को भावविभोर किया। मंच पर जब जीवन के संघर्षों के बीच कर्म का महत्व उभरा तो प्रस्तुति केवल धार्मिक कथा तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवन दर्शन का संदेश भी दे गई।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् पर भारी पड़ा 'रघुवंशी रघुनंदन'! आगरा की रामलीला में गौरव खन्ना को श्रीराम के रोल में देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध