मथुरा में फर्जी आर्मी पहचान पत्र से सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश, कोसीकलां का युवक गिरफ्तार; ID बनाने वाला भी पकड़ा
मथुरा में फर्जी आर्मी पहचान पत्र के साथ सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते कोसीकलां के युवक को गिरफ्तार ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपित युवक।
HighLights
फर्जी आर्मी पहचान पत्र से सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश
कोसीकलां का युवक राजाराम मथुरा में गिरफ्तार हुआ
बुलंदशहर का आकाश फर्जी आईडी बनाने वाला भी पकड़ा गया
जागरण संवाददाता, मथुरा। फर्जी आर्मी पहचान पत्र के सहारे सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश करने वाले कोसीकलां के एक युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस एवं सदर बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आर्मी का फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले बुलंदशहर के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लैपटॉप, जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सदर बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक ने बताया, बुधवार की दोपहर एक बजे आर्मी क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे कोसीकलां के खरोट निवासी राजाराम को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से आर्मी का उसके नाम से फर्जी पहचान पत्र मिला। राजाराम को हिरासत में लेकर जांच की तो उसका पहचान पत्र फर्जी निकला।
फर्जी आर्मी पहचान पत्र बनाने वाला बुलंदशहर का युवक भी दबोचा
पूछताछ में उसने बताया, यह पहचान पत्र उसने मूल रूप से अलीगढ़ के बलरामपुरा एवं हाल बुलंदशहर के शिव नगर कालोनी निवासी आकाश कुमार से बनवाया था। इसके बाद इंटेलिजेंस एवं सदर बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आकाश को मथुरा क्लेन्सी इंटर कॉलेज स्थित बिजलीघर मार्ग से दोपहर 12.15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों जेल भेजे
उसके पास से दो मोबाइल फोन, छह जाति एवं छह निवास प्रमाण पत्र, एक लैपटाप, सात मार्कशीट, 12 आधार कार्ड आदि सामान बरामद हुआ है। इस मामले में दोनों के खिलाफ सदर बाजार थाने में धारा 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2) बीएनएस व 3/7 शासकीय गुप्त बात अधिनियम में पंजीकृत किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को सदर बाजार पुलिस ने न्यायालय पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। टीम में एसआई दिनेश चंद्र शर्मा, रजत कुमार आदि भी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- क्या है बरेली में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का प्रभाव? ज्योतिषाचार्य ने बताई सही टाइमिंग
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: देहरादून में रक्षाबंधन की धूम, देखिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
पहले सेना का सामान ले जाने का काम करता था राजाराम
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया, पूछताछ में कोसीकलां के राजाराम ने बताया, कि वह पूर्व में जम्मू-कश्मीर में सेना का सामान धोने का काम करता था। राजाराम ने पूर्व में सेना में काम करने के चलते अपने नाम से आर्मी का फर्जी पहचान पत्र आकाश के जरिए बनवा लिया था। इसके पीछे उसका उद्देश्य टोल बचाना था। मामले की पुलिस जांच कर रही है, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
