विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में मुस्लिम ठेकेदार को रेलिंग का ठेका देने पर विरोध, सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई

Published: Mon, 02 Feb 2026 03:01 PM (IST)

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका एक मुस्लिम को दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर।

बांकेबिहारी मंदिर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश द्वार से निकास द्वार तक रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम को देने का विरोध शुरू हो गया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने से लोगों ने आपत्ति जताई है।

फेसबुक पर संदीप पहल नामक व्यक्ति ने एक वीडियो अपलोड किया है। ये वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन रविवार को ये चर्चा में रहा। इस वीडियो में संदीप पहल कहते दिख रहे हैं कि हरिद्वार में हरि की पौड़ी पर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है तो बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका एक मुस्लिम को कैसे दिया जा सकता है।

मेरठ की कनिका कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है टेंडर

संदीप का कहना है कि बांकेबिहारी मंदिर में स्टील की रेलिंग बनाने का टेंडर मेरठ की कनिका कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी के मुख्य पार्टनर कांग्रेस नेता सलीम खान हैं। इस टेंडर को दिलाने में मथुरा के एक एडीएम का हाथ भी बताया गया है। सलीम खान को कोविड काल में भी भोजन के पैकेट वितरित करने का भी टेंडर दिया गया था। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

समिति ने दी जानकारी

इस संबंध में उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य शैलेंद्र गोस्वामी का कहना है कि मंदिर में रेलिंग लगाने का काम जिस कंपनी को दिया है, उसका स्वामी मुस्लिम है, ये जानकारी नहीं है। लेकिन, हमारे यहां तो स्वामी हरिदास के दर्शन एवं संगीत सुनने को अकबर भी आया था, जो मुगल शासक था।