मथुरा में बनेगी 40 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग, जन्मभूमि मार्ग पर कम होगा वाहनों का दबाव
मथुरा नगर निगम कृष्णानगर में पीपीपी मॉडल पर 40 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग बनवा रहा है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। नगर निगम कृष्णानगर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत मल्टीलेवल कार पार्किंग बनवाने जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने के बाद गोवर्धन चौराहे से श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यहां पार्क कराया जाएगा। इससे जन्मभूमि मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा।
नगर निगम ने जारी किया टेंडर, चार कंपनियों ने लिया भाग
मथुरा जोन में नगर निगम की एकमात्र जिला महिला अस्पताल के सामने मल्टीलेवल कार पार्किंग है। तीन वर्ष से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने के बाद शहर में जाम के हालात बनने लगे हैं। विशेष पर्व पर तो वाहनों के दबाव के कारण श्रद्धालु घंटों फंसे रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने बीते वर्ष कृष्णा नगर में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
पार्किंग बनने के बाद जन्मभूमि मार्ग से कम होगा वाहनों का दबाव
शासन ने इसे स्वीकृति देते हुए पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद नगर निगम ने करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया। इसमें चार कंपनियों ने भाग लिया है।
एक साल में बनकर तैयार होगा भवन
टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद गोवर्धन चौराहे से कृष्णा नगर होकर जन्मभूमि की ओर जाने वाले एवं बाजार आने वाले लोगों के वाहन यहां पार्क कराए जाएंगे। इससे भूतेश्वर तिराहा व जन्मभूमि दर्शन जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। एक वर्ष में पार्किंग का भवन बनकर तैयार होगा।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया, पीपीपी मॉडल पर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू हो जाएगा। इससे वाहनों का दबाव शहर में कम होगा।
यह भी पढ़ें- मथुरा बवाल अपडेट: गोरक्षकों के लिए छाता थाने का घेराव करने निकले दक्ष चौधरी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मथुरा हाईवे पर हुई मौत, राम मंदिर आंदोलन के बाद घर छोड़कर गोसेवा को समर्पित किया जीवन
