विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा बवाल अपडेट: गोरक्षकों के लिए छाता थाने का घेराव करने निकले दक्ष चौधरी गिरफ्तार

Published: Sun, 22 Mar 2026 12:59 PM (IST)

फरसा वाले बाबा को श्रद्धांजलि देने के बाद गोरक्षकों को छुड़ाने छाता थाने जा रहे दक्ष चौधरी और तीन अन्य ...और पढ़ें

दक्ष चौधरी को लेकर जाती पुलिस।

दक्ष चौधरी को लेकर जाती पुलिस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बरसाना। फरसा वाले बाबा के शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद हरियाणा के गोरक्षक दक्ष चौधरी अपनी टीम के साथ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वार्ता करके समर्थकों के साथ गोरक्षकों को छुड़ाने के लिए शनिवार शाम छह बजे छाता थाने का घेराव करने को निकल पड़े। रास्ते में उनकी व टीम की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दक्ष चौधरी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया।

गोरक्षकों को छुड़ाने के लिए जा रहे थाने, पुलिस ने रास्ते से दबोचा

शनिवार देर शाम दक्ष चौधरी व अक्कू पंडित अपने काफिले के साथ आजनौख पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौके पर मौजूद गोरक्षकों से बातचीत की। इस दौरान भीड़ ने दक्ष चौधरी को बताया कि हमारे दर्जनों गोरक्षक छाता थाने में बंद हैं। इसके बाद दक्ष चौधरी दर्जनों युवाओं को साथ लेकर छाता थाने की तरफ जाने लगे।

इंटरनेट मीडिया में वीडियो डाल लोगों से घेराव को बुलाया था

इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित कर थाने का घेराव करने की अपील की। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। तभी रामा देवी स्कूल के नजदीक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दक्ष चौधरी व अक्कू पंडित की नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार और गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी से नोकझोंक शुरू हो गई।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दक्ष चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध बरसाना थाना में लोगों में अफवाह फैलाकर दंगा भड़काने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- मथुरा हाईवे पर बवाल: पुलिस ने दागे 32 रबड़ बुलेट और 40 आंसू गैस के गोल, 17 गिरफ्तार; उपद्रवियों ने किए 6 राउंड फायर

यह भी पढ़ें- मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर भड़का बवाल, पुलिस पर पथराव में कई घायल; डीएम ने बताया ट्रक में क्या था?