रामलला के बाद अब श्रीकृष्ण का बनेगा भव्य मंदिर, 70 मंजिला वृंदावन हेरिटेज टावर 210 मीटर होगा ऊंचा; ये सुविधाएं रहेंगी मौजूद
ग्लोबल हरे कृष्णा मूवमेंट के उपाध्यक्ष और इस्कान बेंगलुरु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने एक साक्षात्कार में कहा कि आध्यात्मिकता के लिए कोई टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा नहीं हो सकता और मंदिर हमेशा जर्जर स्थिति में नहीं रह सकते। उन्होंने बताया ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने एक बयान में कहा है कि वह प्रवासी भारतीयों से एक आह्वान कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, वृंदावन। इस्कान के एक शीर्ष पदाधिकारी ने दावा किया कि यूपी के वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा और भारत में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। 70 मंजिला वृंदावन हेरिटेज टावर 210 मीटर ऊंचा होगा। इसे आठ करोड़ डालर की लागत से बनाया जा रहा है।
'आध्यामिकता के लिए नहीं हो सकता टूटा-फूटा ढांचा'
ग्लोबल हरे कृष्णा मूवमेंट के उपाध्यक्ष और इस्कान बेंगलुरु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने एक साक्षात्कार में कहा कि आध्यात्मिकता के लिए कोई टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा नहीं हो सकता और मंदिर हमेशा जर्जर स्थिति में नहीं रह सकते।
उन्होंने बताया, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने एक बयान में कहा है कि वह प्रवासी भारतीयों से एक आह्वान कर रहे हैं। कृपया अमेरिका से पांच अमेरिकियों को भारत लाएं और उन्हें भारत दिखाएं। निश्चित रूप से जो कोई भी दुनिया के किसी भी हिस्से से भारत आता है, तो वह आध्यात्मिकता की तलाश में होता है।’
तीन हजार कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की भी सुविधा
चंचलपति दास ने कहा कि वृंदावन हेरिटेज टावर एक अष्टकोणीय संरचना है जिसमें चार मंदिर हैं। मंदिर परिसर में आवास सुविधाएं होंगी और तीन हजार कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी।
यह भी पढ़ें- UPSC छात्र का शव यमुना में मिलने से सनसनी, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए बोल कर गया था युवक, हत्या की आशंका