Move to Jagran APP

मथुरा और सहारनपुर में पारा शून्य से नीचे, 62 साल का रिकार्ड टूटा

बदमिजाज मौसम ने धूप को बेअसर कर गलन में इजाफा कर दिया। दिन भर सर्द हवाओं से लोगों के हाड़ कांप गए। गलन के कारण हाथ-पैर सुन्न होते रहे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 11 Jan 2017 08:44 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 05:53 PM (IST)

लखनऊ (जेएनएन)। बदमिजाज मौसम ने धूप को बेअसर कर गलन में जबर्दस्त इजाफा कर दिया। दिनभर सर्द हवाओं से लोगों के हाड़ कांप गए। गलन के कारण हाथ-पैर सुन्न होते रहे। सहारनपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां 62 साल का रिकार्ड तोड़ पारा -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरे स्थान पर मथुरा में पंद्रह साल का रिकार्ड तोड़ते हुए पारा 0 डिग्री पर जाकर रुका। तापमान 0.8 डिग्री रहने से आगरा तीसरे स्थान पर रहा। सर्दी ने बारह लोगों को मौत के मुंह में भी पहुंचा दिया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में धूप से राहत लेकिन शीतलहरी ने बढ़ाई गलन

सुबह जबर्दस्त शीत से सहारनपुर में लोगों की घरों से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पेड़-पौधों पर बर्फ की पतली चादर जम गई। मुजफ्फराबाद मौसम वेधशाला प्रभारी उमेश कुमार व मौसम वैज्ञानिक अरविन्द कुमार के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 62 वर्ष में सबसे कम है। पश्चिम के कई जिलों मंगलवार रात खेतों में इतना पाला गिरा कि पौधों और फसलों पर बर्फ की परत देर तक जमी रही। उधर पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते अवध के मैदानों में धूप के बावजूद गलन बरकरार रही। दिन में चली तेज हवाओं ने ठंड में और इजाफा किया। सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में ठंड का सितम जारी रहा।

शीतलहर ने नहीं छोड़ा पीछा, सर्द हवाएं चलीं और सूरज बादलों में कैद

मध्य यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में गलन व कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जानलेवा ठंड के कारण आज सात लोगों की मौत की सूचना है। बर्फीली हवाएं चलने धूप बेअसर रही। अधिकतर ट्रेनों की स्थिति दयनीय रही। पूर्वांचल में भी मौसम खलनायक रहा। वाराणसी में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। बुधवार को नौ ट्रेनें रद रहीं और 27 प्रमुख रेलगाडिय़ां काफी देर से आईं और गईं। इलाहाबाद में भी पछुआ ने गलन का एहसास कराया। प्रतापगढ़ में रात सीजन की सबसे सर्द रही। कौशांबी में भी हाड़कंपाऊ ठंड रही। सूर्यास्त के बाद सड़कों और गांव के बाजारों में सन्नाटा छा गया। कोहरे की मार कुछ कम होने के बाद इलाहाबाद में ट्रेनों की चाल सुधरी है।

पौत्र ने चुराकर बेंच दी बिस्मिल्लाह खां की चांदी की शहनाइयां

आगरा मंडल में आज अच्छी धूप निकलने के बाद पारे में और गिरावट दर्ज की गई। आगरा, मैनपुरी अलीगढ़ समेत पश्चिम के कई जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाएं हड्डियां भेदती रहीं। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल में भी सर्दी का सितमगर बनी रही। सर्द हवाओं के आगे धूप बेबस रही। मुरादाबाद में सुबह आठ बजे तक हल्का कोहरा रहा। 6 ट्रेनें एक से पांच घंटे विलंब से चल रही हैं। बरेली का तापमान 3 डिग्री रहने से इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। गलन बरकरार रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.