विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: रिश्तेदारी में बेटी को तलाश रहे थे घरवाले, 16 दिन बाद कुंड से मिला लड़की का शव

Published: Sun, 27 Sep 2026 01:18 PM (IST)

मथुरा के सतोहा गांव में शांतनु बिहारी जी कुंड से 16 वर्षीय लापता किशोरी दिव्या का शव मिला है। परिवार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा के सतोहा गांव में कुंड से मिला किशोरी का शव।

  2. 16 वर्षीय दिव्या 16 दिनों से लापता थी, परिवार कर रहा था तलाश।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी, गिरने की आशंका।

जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे क्षेत्र की सतोहा चौकी के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में रविवार सुबह शांतनु बिहारी जी कुंड में 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिलने से अफरा तफरी मच गई। पूजा-अर्चना के लिए कुंड पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया है।

मृतका की पहचान सतोहा निवासी मदनलाल की 16 वर्षीय पुत्री दिव्या के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया किशोरी कई दिनों से लापता थी।

मृतका के स्वजन ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को पुलिस को किशोरी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार को मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

रविवार सुबह घर के सामने स्थित शांतनु बिहारी जी कुंड में किशोरी का शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ कुंड के आसपास जुट गई।

हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया प्रारंभिक जानकारी में किशोरी के 24 सितंबर की रात कुंड में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा