विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेडी को मिली नकल, सुरीर में पथराव

By JagranEdited By:
Published: Mon, 20 Mar 2017 11:31 PM (IST)

जेएनएन, मथुरा: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। जांच को फ

जेडी को मिली नकल, सुरीर में पथराव
जेडी को मिली नकल, सुरीर में पथराव

जेएनएन, मथुरा: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। जांच को फरह के एक केंद्र पर आए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) को नकल होती मिली। इस पर उन्होंने इस केंद्र पर गणित की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर में नकल का विरोध करने पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें केंद्र व्यवस्थापक और दो छात्राएं घायल हो गईं। नारायण दास इंटर कॉलेज जैंत में कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआइआर की संस्तुति की गई है।

सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित का प्रश्नपत्र था। जेडी प्रदीप ¨सह निरीक्षण के लिए फरह स्थित प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्हें नकल होती मिली और बाहर भीड़ जमा थी। इस पर उन्होंने केंद्राध्यक्ष से इस संबंध में पूछा। उन्होंने रोक लगाने में असमर्थता जाहिर की। इस पर जेडी ने हाईस्कूल गणित के प्रश्नपत्र की परीक्षा इस केंद्र पर निरस्त करने की संस्तुति इलाहाबाद भेजी है। अगर इस संस्तुति पर मुहर लगती है, तो फिर इस केंद्र की परीक्षा मुख्यालय पर कराई जाएंगी और केंद्र पांच साल के लिए डिबार भी हो सकता है। सोमवार को हाईस्कूल की परीक्षा में 11 छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े गए।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर परीक्षा केंद्र पर नकल पहुंचाने के लिए कुछ युवकों ने कमरों के जंगले तोड़ने के साथ एक कमरे की दीवाल तोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. शिवाजी ¨सह मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तो बाहर खड़े युवक ने ईंट-पत्थर और धूल फेंककर मार दी। पत्थर लगने से केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा दे रहीं छात्राएं ज्योति और खुशबू घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया। केंद्र व्यवस्थापक का कहना है कि कोतवाली से सटे होने के बाद भी भीड़ को पुलिस नियंत्रित नहीं कर पा रही है।

तहसीलदार प्रवीन ¨सह ने नारायण इंटर कॉलेज जैंत में कक्ष निरीक्षक रूप किशोर छात्र हेमंत गौतम को नकल कराते हुए पकड़ा। उन्होंने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआइआर कराने की संस्तुति की।

देर से कॉपी जमा कराने वालों से मांगा स्पष्टीकरण

बोर्ड की कॉपियां देर से जमा करा कराने की शिकायत भी लगातार मिल रही है। संभव है कि ऐसे विद्यालय नकल के नाम पर खेल कर रहे हों। सोमवार को आठ परीक्षा केंद्रों से कॉपी देर से जमा कराने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआइओएस डॉ. आइपीएस सोलंकी ने बताया कि दो घंटे में कॉपी जमा हो जानी चाहिए।

जेडी ने बोर्ड सचिव से ली अनुमति

फरह के प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज में नकल मिलने पर केंद्राध्यक्ष उनसे तकरार करने लगीं। हॉट-टॉक के बाद जेडी प्रदीप सिंह ने मौके से ही बोर्ड के सचिव को मामले से अवगत कराया और उनसे अनुमति लेकर परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की।

केन्द्र व्यवथापक ने खदेड़े नकल माफिया

चौमुहा: सर्वोदय इंटर कालेज की केन्द्र व्यवस्थापक रूमा देवी ने सोमवार को केंद्र के बाहर जाकर भीड़ और नकल माफिया के हौसले पस्त कर दिए। पूरे तीन घंटे बीडीओ चौमुहां और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने विद्यालय पर मौजूद रहकर परीक्षा कराई।