डकैती के बाद नींद से जागी पुलिस
जागरण संवाददाता, मथुरा: जमुनापार इलाके की यमुना एन्कलेव कॉलोनी में 29 जुलाई को पड़ी डकैती की घटना को
जागरण संवाददाता, मथुरा: जमुनापार इलाके की यमुना एन्कलेव कॉलोनी में 29 जुलाई को पड़ी डकैती की घटना को लूट में दर्ज करने वाली पुलिस को डकैतों ने शनिवार को दिन में तारे दिखा दिए। कस्बा राया के पाठक नगर में डकैतों ने पीट-पीट कर किशोरी की हत्या कर दी और दस लोगों को लहुलूहान कर दिया। एक महीने में दूसरी डकैती पड़ते ही पुलिस खानाबदोश के तंबू-डेरों का छानमारा। साथ ही किराएदारों का भी सत्यापान शुरू कर दिया।
यमुना एन्कलेव कॉलोनी निवासी सुंदर शर्मा के यहां आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मारपीट करके लूटपाट की थी। पुलिस ने क्राइम को मिनीमाइज करने के लिए डकैती की घटना को लूट में दर्ज कर लिया था। पुलिस के इस रवैया से बदमाशों के हौंसले बढ़ गए। शनिवार की रात को कस्बा राया के पाठक नगर निवासी रामदेव शर्मा के डकैतों ने जो तांडव किया, उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। इसके बाद नींद से जागी पुलिस ने रेलवे लाइन और सड़कों के किनारे रह रहे खानाबदोश के तंबू-डेरे छान मारे। साथ ही यमुना पार क्षेत्र में किराएदारों का सत्यापन कार्य भी शुरू करा दिया गया। चार सौ से अधिक किराएदारों के ब्योरे को एक ही दिन में एकत्र कर लिया। शहर की बाहरी कॉलोनी पुलिस के निशाने पर आ गई। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी और बीट सिपाहियों को घर-घर जाकर किराएदारों का सत्यापन उनकी फोटों कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि ह अभियान लगातार जारी रहेगा।