विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सप्रेस वे पर कट की मांग

By Edited By:
Published: Mon, 25 Jul 2016 12:34 AM (IST)

सुरीर(मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में कट और विकास की मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम

News Article Hero Image

सुरीर(मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में कट और विकास की मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम अब गति पकड़ने लगी है।

प्राथमिक विद्यालय भिदौनी में रविवार को मांट विकास समिति के तत्वाधान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हक छीनने से मिलता है। सुरीर क्षेत्र में कट एवं विकास के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में ग्रामीण एकजुटता का परिचय देते हुए भागेदारी निभाएं। बैठक में विकास समिति के संयोजक किरनपाल ¨सह, बबलू वघेल, महावीर ¨सह, एसपी ¨सह, बच्चू ¨सह राणा, आकाश तोमर, बबलू तौमर, खुशीराम पूर्व प्रधान, करतार ¨सह प्रधान, लेखराज, खिलाड़ीराम, दीपचंद्र, सुरेंद्र वघेल, वीरी ¨सह, बिज्जू शर्मा, किस्सो पंडित, प्रेमचंद्र आदि उपस्थित थे।