यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हां, हम करेंगे यातायात नियमों का पालन
मथुरा (सुरीर): यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए 'जागरण' द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान म

मथुरा (सुरीर): यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए 'जागरण' द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के तमाम छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खुद पालन और दूसरों को भी नियमों के पालन को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कॉलेज में इंटर की छात्रा नेहा ठाकुर ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि जागरण की यह पहल युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाएगी। हाइस्कूल के छात्र आरिफ ने कहा कि जागरण का हस्ताक्षर अभियान विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगा। इंटर के छात्र देवराज ने भी इस तरह के जागरुकता अभियान की जरूरत बताते इस पहल का स्वागत किया। इस मुहीम में हस्ताक्षर करने वालों में ख्याति, सपना, अंजलि शर्मा, रेखा, उषा, मोना, कविता, नेम¨सह, देवमोहन, योगेश, श्याम सुंदर आदि शामिल रहे।
सुरक्षित सफर का आधार हैं यातायात के नियम
सुरक्षित सफर का आधार है यातायात के नियमों का पालन। नियमों का पालन केवल अपनी ही सुरक्षा नहीं करता, बल्कि दूसरा का जीवन भी बचाता है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर में शुक्रवार को यातायात माह के तहत एक गोष्ठी में यह जानकारी कोतवाल सुरीर नरेंद्र ¨सह ने दी। कहा कि जब आप एवं आपके परिजन घर से सफर पर निकलते हैं, तो उनके लौटने के लिए कोई इंतजार कर रहा होता है। इसलिए सड़क के नियमों का पालन करते हुए चलें, जिससे सुरक्षित पहुंच सके। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि उन्हें बिना लाइसेंस के बाइक, मोपेड आदि दो पहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। बच्चों से कहा कि खुद के साथ अपने पिता, भाई आदि परिजनों को भी दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने को प्रेरित करना चाहिए। गोष्ठी में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी ¨सह, विशंभर दयाल आदि शिक्षकों ने भी वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस अवसर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भट्ठा कारोबारी राजकुमार वाष्र्णेय 'राजू सेठ', भट्ठा कारोबारी आशीष वाष्र्णेय के अलावा जीवन लाल, भूपेंद्र गुप्ता, राजेश शर्मा, नितिन वाष्र्णेय, हरी¨सह, सुजीत कुमार, अबधेश कुमार, गीतम ¨सह, छत्रपाल शर्मा, विकास आदि शिक्षक उपस्थित थे।
