विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रसायन में सात नकलचियों को दबोचा

By Edited By:
Published: Sat, 16 Mar 2013 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2013 08:25 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को सुबह संगीत गायन और अर्थशास्त्र तथा शाम की पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। पहली पारी में कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका, दूसरी पाली में भी मात्र सात नकलची पकड़ में आए।

रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान नगर पालिका इंटर कॉलेज से लेखाधिकारी की फ्लाइंग टीम ने तीन, प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज से जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने एक, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर से ज्वाइंट डायरेक्ट की फ्लाइंग टीम ने दो और इसी टीम ने ब्रज कृषक इंटर कॉलेज टैंटीगांव से एक नकलची को पकड़ा। इन परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल रोधी धारा के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है।

---

कक्ष निरीक्षक पर बिफरी छात्रा

सुरीर: राष्ट्रीय इण्टर कालेज परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने को हो रही कड़ाई को देख परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षकों पर खीझ उतारने लगे हैं। शनिवार को इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर इधर-उधर घूम रही एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका कक्ष निरीक्षक ने ले ली। जिसे देख छात्रा का पारा चढ़ गया और कक्ष निरीक्षक पर बिफरते हुए कहने लगी कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गयी मेरी उत्तर पुस्तिका उठाने की। छात्रा के हंगामा को देख केंद्र व्यवस्थापक ने उसे समझा बुझाकर शांत किया।

नकल को लगाया नकब

सुरीर: नकल रोकने के तमाम इंतजामात के बाद भी परीक्षा केंद्र पर नकल पहुंचाने को तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा राष्ट्रीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर देखने को मिला जहां नकल पहुंचाने को कुछ लोगों ने कालेज के एक कमरे में पीछे से नकब लगा लिया। लेकिन वह कमरा बीज गोदाम को किराये पर दिए होने के कारण बंद था। जब केंद्र व्यवस्थापक को इस नकब का पता चला उन्होंने पुलिस से मामले में शिकायत कर दी है।

गड़बड़िया दूर करने को लगाई क्लास

-- फोटो ---एमटीएच नंबर 10

मथुरा: नवागत डीआइओएस एएल वर्मा ने शनिवार को यहां चार्ज ले लिया। दोपहर साढ़े बारह बजे कार्यालय आये डीआइओएस ने कर्मियों की क्लास ली। इस मौके पर उन्होंने बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर