Move to Jagran APP

मैनपुरी में रामगोपाल के भांजे पर युवक को गोली मारने का आरोप

पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। मैनपुरी के करहल के ब्लॉक प्रमुख और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2016 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 09:45 PM (IST)
मैनपुरी में रामगोपाल के भांजे पर युवक को गोली मारने का आरोप

मैनपुरी (जेएनएन)। पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। मैनपुरी के करहल के ब्लॉक प्रमुख और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। करहल ब्लॉक प्रमुख राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के भांजे व एमएलसी अरविंद यादव के भाई हैं। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है, इसकी जांच की जा रही है। करहल के गांव मानिकपुर निवासी प्रदीप यादव (22) शनिवार शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप के भाई गौरव ने बताया कि घटना को एमएलसी अरङ्क्षवद यादव के भाई व करहल ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव व उनके तीन साथियों ने अंजाम दिया है। चारों के खिलाफ तहरीर थाना करहल में दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। करीब 35 साल पहले बिल्लू यादव के पिता की हत्या कर दी गई थी, जिसमें प्रदीप के बाबा को नामजद कराया गया था। आरोप है कि इसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।

loksabha election banner

कन्नौज के भरतापुर में हत्या

कन्नौज के भरतापुर गांव में राजेश कुमार का 20 पुत्र सुमित जाटव का शव गांव के बाहर मकान में लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक सुमित रात 9 बजे गांव के पुष्पेंद्र, मोनू व एक अज्ञात ने एक साथ शराब पी और आपस में मारपीट भी हुई। इस कारण उसकी हत्या कर शव को फाँसी पर लटका दिया गया। सूचना के 8 घंटे बाद पुलिस पहुँची। इससे परिजनों में आक्रोश भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.