Move to Jagran APP

महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवाया

कुरावली संसू महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश की वित्तमंत्री से लेकर राफेल विमान तक उड़ा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:39 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:39 AM (IST)
महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवाया
महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवाया

कुरावली, संसू: महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश की वित्तमंत्री से लेकर राफेल जैसे विमान उड़ाकर महिलाओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसलिए हमें महिलाओं को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए।

loksabha election banner

यह बात गांव देवीनगर स्थित सती मंदिर की बगिया में वृंदावन धाम से आईं कथा व्यास आरती किशोरी देवी ने भागवत कथा के आठवें दिन कही। इस अवसर पर उन्होंने कंस वध लीला का सुंदर वर्णन किया। कृष्ण भक्त स्वामी अशोक शिव सहाय शरण महाराज ने कथा व्यास आरती किशोरी देवी का इस अवसर पर सम्मान किया। इस दौरान परीक्षित मुरारीलाल ने पत्नी गुड्डी देवी सहित यज्ञपति सुमित कुमार, भारत सिंह, अवधेश कुमार, दुर्योधन, रामदत्त, रामपाल, पृथ्वीराज दिवाकर, राजीव भटनागर, विनोद शर्मा, कैलाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनार सिंह दिवाकर, कथा आयोजक डा. जीतू कश्यप, डा नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पहले सती मंदिर के महंत भारत सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.