Move to Jagran APP

मायके आई महिला का शव फंदे पर झूलता मिला

भाई के घर आई महिला का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। ससुरालियों ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 02:37 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 02:37 AM (IST)
मायके आई महिला का शव फंदे पर झूलता मिला
मायके आई महिला का शव फंदे पर झूलता मिला

जासं, मैनपुरी : भाई के घर आई महिला का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। ससुरालियों ने मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं मायके वालों ने घटना को पुत्र के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करना बताया है।

loksabha election banner

बेवर के जीटी रोड निवासी 50 वर्षीय मीनेश तिवारी का मायका शहर के पचौरी कंपाउंड में है। शुक्रवार सुबह वे अपने भाई सुभाष के घर आई थीं। रात 10 बजे तक ठीक-ठाक हालत में थीं। फिर छत पर बने कमरे में सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह उनके भाई चाय लेकर पहुंचे तो मीनेश तिवारी का शव फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घटना स्थल की जांच के बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पति मनोज तिवारी का आरोप है कि उनके साले सुभाष और विनय ने जमीन खरीदवाने के बहाने मीनेश से 25 लाख रुपये ले लिए थे। लेकिन खेत नहीं दिलवाया। न ही रुपये वापस किए। शुक्रवार को मीनेश कुमारी ने रुपयों का तकादा किया तो उनकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

वहीं आरोपित भाई का कहना है कि उनकी बहन मीनेश का बड़ा पुत्र शराब पीकर आए दिन उन्हें परेशान करता था। मारपीट कर घर से निकाल देता था। शुक्रवार को उसने मीनेश को घर से निकाल दिया था। इसकी शिकायत लेकर वे मायके आई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग बताया गया है। इसे लेकर मृतका के पति और अन्य स्वजन सहमत नहीं है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया और शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करने की मांग करने लगे। शाम तक शव पोस्टमार्टम हाउस पर ही रखा हुआ था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि अधिकारियों का आदेश मिलने पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.