Move to Jagran APP

औंछा में महिला को गोली मारी, गंभीर हालत में सैफई रैफर

संसू औंछा शनिवार रात महिला को हमलावरों ने गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:34 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:34 AM (IST)
औंछा में महिला को गोली मारी, गंभीर हालत में सैफई रैफर

संसू, औंछा : शनिवार रात महिला को हमलावरों ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गई।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी प्रमोद कुमार पिछले एक वर्ष से परिवार सहित कस्बा औंछा के मुहल्ला टंकी में निवास कर रहे हैं। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे प्रमोद कुमार की पत्नी रूमा देवी (22) लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली। तभी हमलावरों ने फायरिग कर दी। पीठ में गोली लगने से रूमा देवी घायल होकर गिर वहीं पड़ी।

गोली की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर दो जिदा कारतूस पड़े मिले हैं। हालांकि, पुलिस कारतूस मिलने से इन्कार कर रही है। एसओ औंछा जेडी सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है, तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.