Move to Jagran APP

मौसम ने फिर मारी पलटी, कोहरे में डूबी सुबह

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: चार दिन की तेज धूप के बाद मौसम ने बुधवार को फिर पलटी मार दी। स

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 09:47 PM (IST)
मौसम ने फिर मारी पलटी, कोहरे में डूबी सुबह

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: चार दिन की तेज धूप के बाद मौसम ने बुधवार को फिर पलटी मार दी। सुबह घने कोहरे में डूबी रही। शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। दिन में धूप तो निकली लेकिन गलन बरकरार रही। शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई। सुबह और शाम फिर से अलाव जलने लगे।

loksabha election banner

मंगलवार रात मौसम साफ रहा लेकिन बुधवार तड़के तीन बजे से कोहरा छाने लगा। सुबह पांच बजे तक इतना घना कोहरा हुआ कि दस कदम दिखना भी मुश्किल हो गया। जीटी रोड पर बड़े वाहन सड़क के किनारे खड़े हो गए। सुबह आठ बजे स्थिति और खराब हुई। वाहनों को सुबह हेडलाइट जलाने के बाद भी सड़क साफ नहीं दिखाई दी। कोहरे और शीतलहर के कारण कंपकंपी छूट गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। दिन में तेज धूप निकली, तेज हवा के कारण धूप का असर खास नहीं हो सका। शाम को धूप ढली तो फिर मौसम ने अपने तेवर तल्ख कर दिए। गलन बढ़ गई और शीतलहर ने फिर कंपा दिया। सुबह और शाम जगह-जगह लोगों ने अलावा का सहारा लिया। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। बुधवार को भिवानी से चलकर कानपुर जाने वाली का¨लदी एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची।

गेहूं के लिए वरदान है कोहरा

बुधवार सुबह कोहरा इतना घना था का ²श्यता बिलकुल शून्य थी। लेकिन ये कोहरा जहां लोगों के लिए परेशानी बना रहा वहीं गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुआ। बताते चलें कि बीते कई दिनों से मौसम साफ थी। दिन में धूप होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हुई थी। इससे किसानों को ¨चता सता रही थी कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो गेहूं का उत्पादन गिर जाएगा। क्योंकि गेहूं ठंडे मौसम में जल्दी बढ़ता है। लेकिन बुधवार की सुबह किसानों के लिए अच्छी रही। 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामदीन यादव ने बताया कि कोहरा गेहूं के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर कोहरा नहीं होगा तो गेहूं का उत्पादन प्रभावित होना तय है।

कोहरे में भिड़े वाहन, आधा दर्जन घायल

बुधवार को सुबह घना कोहरा कई सड़क हादसों का सबब बन गया। किशनी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक कवि व उनका चालक घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में खराब खड़े ट्रक में एक टाटा मैजिक घुस गया। दो लोग घायल हो गए। वहीं बिछवां क्षेत्र में टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

किशनी निवासी विख्यात कवि बलराम श्रीवास्तव मंगलवार को शहर में आयोजित मुशायरे में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम होने के बाद रात तीन बजे अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। कार चालक सौरभ निवासी किशनी चला रहा था। सड़क पर घना कोहरा था। किशनी-कुसमरा मार्ग पर किशनी के पास गैस गोदाम के सामने पहुंचे, तभी आगे धीमी गति से चल रही डीसीएम को चालक सौरभ देख न सका। कार पीछे से डीसीएम में भिड़ गई। कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी घटना में बुधवार को सुबह करीब 7:30 बजे करहल की ओर से आ रहा टाटा मैजिक का चालक नगला जुला के पास सड़क पर खराब खड़े ट्रक को कोहरे के कारण देख न सका। टाटा मैजिक पीछे से ट्रक में घुस गया। मैजिक चालक व बराबर में बैठा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अचेत होने के कारण दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया है।

बिछवां : एक अन्य घटना में भोगांव क्षेत्र के गांव अरमसराय निवासी रामदास व मायाराम बुधवार को सुबह बाइक से बिछवां क्षेत्र के नगला जीसुख आ रहे थे। कोहरे के कारण सुल्तानगंज के पास एक मैजिक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.