Move to Jagran APP

सूरज दादा के सामने टिक न सका कोहरा, शीत हवाओं से छूटी कंपकंपी

मैनपुरी जासं। रविवार को मौसम मस्ती में दिखा। कोहरे की मौजूदगी में तेज हवाओं ने शरीर को भेदा। तीर की माफिक हवाओं ने शरीर को जकड़ दिया। ठंड बढ़ने से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हवाओं की वजह से पारा भी नीचे चला आया। यह सुबह आठ बजे तक सात डिग्री सेल्सियस पर दिखा। कई घंटे तक कोहरा रहने से नागरिक अवकाश होने की वजह से घरों में ही बने रहे। सुबह दस बजे सूरज निकलने से सभी ने राहत की सांस ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 10:21 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:11 AM (IST)
सूरज दादा के सामने टिक न सका कोहरा, शीत हवाओं से छूटी कंपकंपी
सूरज दादा के सामने टिक न सका कोहरा, शीत हवाओं से छूटी कंपकंपी

जासं, मैनपुरी: रविवार को मौसम मस्ती में दिखा। सुबह कोहरा छाया रहा। सूरज दादा निकले तो कोहरा छट गया। धूप खिलते ही लोग सड़कों और घरों के बाहर आ गए। बाजार भी गुलजार हो गया। लेकिन, दोपहर बाद शीत हवाओं के चलने से कंपकंपी छूटती रही। सुबह न्यूनतम पारा भी आठ डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जिससे गलन भी महसूस हुई।

loksabha election banner

रविवार को मौसम बदला नजर आया। सुबह करीब नौ बजे तक हल्का कोहरा राहों पर नजर आया। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं के चलने और कोहरे की मौजूदगी से ठंड शरीर में चुभती रही। सार्वजनिक स्थानों पर भी आवाजाही कम दिखी तो सुबह की सैर वाले भी कम नजर आए। सूरज दादा अपने तेज के साथ निकले तो कोहरा छंट गया। एक घंटे बाद धूप से लोग राहत में नजर आए। रविवार अवकाश होने के बाद नागरिक धूप के लिए छतों पर नजर आए। वहीं, बाजारों में भी अवकाश के चलते भीड़ का आलम दोपहर बाद नजर आया। शाम होने के बाद सर्दी का असर कुछ बढ़ता नजर आया। वहीं, शीतल हवाओं की वजह रविवार को न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री पर और अधिकतम 19 पर बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.