कोहरा और बादलों की जुगलबंदी से नहीं निकले सूरज
फोटो- एक से तीन- - शनिवार को मौसम ने बढ़ाई परेशानी तापमान और नीचे आया - अगले दिनों में सर्दी का बढ़ेगा अहसास कोहरा छाए रहने के आसार जासं मैनपुरी बारिश के बाद एक दिन पहले नजर आए सूरज शनिवार को गायब हो गए। कोहरा और आसमान पर बादल छाए रहने से न्यूनतम पारा भी नीचे आ गया। ऐसे में सर्दी का अहसास बढ़ा दिखा। शाम होने के बाद ठंड बढ़ी तो राहें पर सन्नाटा दिखा।
जासं, मैनपुरी: बारिश के बाद एक दिन पहले नजर आए सूरज शनिवार को गायब हो गए। कोहरा और आसमान पर बादल छाए रहने से न्यूनतम पारा भी नीचे आ गया। ऐसे में सर्दी भी बढ गई। शाम होने के बाद तापमान में गिरावट के बाद राहों पर सन्नाटा दिखा।
शुक्रवार रात तीन बजे मौसम साफ नजर आया, लेकिन इसके बाद घना कोहरा होने से राहों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित होने लगा। सुबह होने पर कुछ कोहरा कम हुआ, लेकिन पूरी तरह से साफ नहीं हुआ। ऐसे में राहों पर दृश्यता का भाव भी कम नजर आया। सुबह के दो घंटे बाद कोहरा और कम हुआ तो रोशनी भी नजर आई। इस दौरान आसमान पर बादलों का बसेरा होने से सूरज सामने नहीं आ सके। वैसे सुबह से शाम तक आसमान पर कोहरा और बादलों की मौजूदगी देखकर सूरज अवकाश पर ही रहे। नागरिक सूरज देखने को तरस गए।
बूंद बनकर बरसी ओस-
शनिवार को ओस ने भी होश उड़ाए। सुबह पेड़ों पर जमा ओस गिरी तो बारिश का सा नजारा दिखा। आसमान से ओस भी काफी समय तक बरसी तो दो पहिया वाहन चालकों के कपड़े भीगे नजर आए।
पारा और नीचे आया-
शनिवार को पारा भी और दिनों की अपेक्षा थोड़ा कम ही दिखा। यह नौ डिग्री न्यूनतम और 18 डिग्री उच्चतम पर बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार, अगले दिनों में पारा और भी कुछ नीचे जा सकता है।