मतदान कम होने से खराब होता जिले का नाम
मैनपुरी जासं। दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शहर के देवी रोड स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया।
जासं, मैनपुरी: दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शहर के देवी रोड स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया। एक-एक वोट की कीमत बताकर अभिभावकों को मतदान करने को प्रेरित करने को कहा गया और शपथ पत्र भरवाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में सिटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम शुक्ला ने विद्यार्थियों को वोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक होकर ही सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। जाति धर्म से उठकर वोट देने से ही रोजगार संभव है। मतदान करके हम अपने जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर पा सकेंगे। इसलिए सारे बहाने छोड़कर सबसे पहले वोट देना चाहिए। हमारा वोट देश को मजबूती देने के साथ विकास के पथ पर अग्रसित करता है। शिक्षिका दीपिका ने कहा कि विश्व में इकलौता मेरा ही देश लोकतांत्रिक है। लोकतंत्र का मतलब जनता का राज। और यह तभी संभव है जब हम ज्यादा से ज्यादा मतदान करेंगे। मतदान करने के लिए खुद तो आगे आएं ही औरों को भी प्रेरित करें। तभी हमारा देश सशक्त होगा। शिक्षक अंशुल ने कहा कि मतदान को हम लोग त्योहार के रूप में मनाएं। अपने पास के बड़े बुजुर्गो को मतदेय स्थल तक पहुंचाने में उनकी मदद करें। ताकि सौ फीसद मतदान हो सके।
.... मतदाता जागरूकता से मतदान फीसद बढ़ सकता है। मतदान के दिन घर बैठे रहने से जिले का विकास नहीं हो सकता है। इसलिए सभी को मतदान करने के लिए जरूर जाना चाहिए। यही देश हित में है। हम सबका मौलिक अधिकारी भी है।
राखी लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान के प्रति अपना भाव दर्शाना चाहिए। जितना ज्यादा वोट पड़ेगा उतनी ही ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। खुद वोट करने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। अच्छा नेता चुने तभी विकास होगा।
प्रतिमा मजबूत राष्ट्र के लिए जातीय भेदभाव भुलाकर निष्पक्ष रूप से मतदान में सहभागिता करनी चाहिए। नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य और अधिकार भी है। इसमें आगे रहना चाहिए। बढ़चढ़ कर मतदान करें तभी इस देश का विकास संभव है।
रिचा शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए मतदान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभानी होगी। घर बैठने से काम नहीं होता है। मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहिए।
शिल्पी