निर्माण कार्य में घटिया ईंट देखकर एसडीएम हुए नाराज
जिले की किशनी तहसील परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें घटिया सामग्री प्रयोग होने की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं। एसडीएम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ईंटें घटिया देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
किशनी (मैनपुरी) : नगर की तहसील कैंपस में चल रहे निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। शुक्रवार को लोगों द्वारा जानकारी देने पर एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी और घटिया निर्माण सामग्री को बदलवाने के निर्देश दिए।
सपा सरकार में नगर में नई तहसील बनाई गई थी। शुरू से ही आम लोगों ने तहसील में निर्माण पर कई बार सवाल उठाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने तीन दिन पहले तहसील में 20 हजार ईंट मंगाई थीं। लोगों ने इसकी शकायत एसडीएम अशोक प्रताप ¨सह से की। एसडीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में ईंट शनिवार तक बदल दी जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह कठोर कार्रवाई करेंगे।