Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras Stampede: कहां गायब हो गया 'भोले बाबा'? मैनपुरी में आश्रम की तलाशी के बाद पुल‍िस ने बताई ये बात

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:23 PM (IST)

    हाथरस में हुई घटना के बाद से नारायण साकार व‍िश्व ह‍र‍ि फरार है। पुल‍िस ने उसकी तलाश में लगी है लेक‍िन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह पुल‍िस ने भोले बाबा की तलाश में मैनपुरी के आश्रम में तलाशी ली। मैनपुरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील कुमार ने बाबा के आश्रम के अंदर नहीं मिलने की बात कही थी।

    Hero Image
    बिछवां में भोले बाबा के आश्रम का मुख्य द्वार।- जागरण

    एएनआई, मैनपुरी। यूपी पुलिस ने गुरुवार को मैनपुरी में राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में 'भोले बाबा' की तलाश में तलाशी अभियान चलाया। भोले बाबा ने हाथरस में सत्संग का आयोजन किया था, जहां भगदड़ मचने से 123 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के संबंध में प्रार्थना सभा के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन अभी तक इसमें 'भोले बाबा' के नाम नहीं शाम‍िल क‍िया गया है। मैनपुरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील कुमार ने बाबा के आश्रम के अंदर नहीं मिलने की बात कही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएसपी मैनपुरी सुनील कुमार ने कहा, "आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं। वह (भोले बाबा) अंदर नहीं हैं, न तो वह कल थे और न ही आज हैं।" एसपी सिटी राहुल मिठास ने कहा, ''मैं आश्रम की सुरक्षा जांचने आया था। यहां कोई नहीं मिला।'' गुरुवार सुबह ही आश्रम के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

    बाबा के आश्रम में होने की रही चर्चा 

    बता दें, हादसे के बाद साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के बिछवां आश्रम में पहुंचने को लेकर कयासों का बाजार पूरे दिन गरमाया रहा। आश्रम के बाहर मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स तैनात हैं। पुलिस अधिकारी बाबा के आश्रम में नहीं होने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ अनुयायी उनके आश्रम में ही होने का दावा भी कर रहे हैं। चर्चा है कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। आश्रम प्रबंधन भी आधिकारिक तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में बाबा का एक सेवादार मंगलवार को हाथरस में सत्संग के बाद तीन बजे भोले बाबा के आश्रम में आने की बात कर रहा है।

    नौ बीघा जमीन पर बनाया है आश्रम 

    भोले बाबा के शिष्य ने बिछवां में नौ बीघा में विशाल रामकुटीर आश्रम बनाया है। हाथरस में होने वाले सत्संग से पहले भी भोले बाबा यहीं थे और सत्संग के बाद उन्हें आश्रम में वापस आना था। अनुयायियों के अनुसार, मंगलवार रात 10 बजे बाबा आश्रम में आ गए हैं। इसी दौरान बड़ी संख्या में फोर्स आश्रम के बाहर तैनात कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: भोले बाबा खुद को बताता था ईश्वर, 'चमत्‍कारी चाय' पीने के ल‍िए दूर-दूर से आते थे लोग

    यह भी पढ़ें: 'कृष्ण भगवान के अवतार हैं वो...', भगदड़ में घायल हुई मह‍िला को अस्‍पताल में कराया गया भर्ती, कही ये बातें