Move to Jagran APP

निकाय चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बेईमानी का जश्न मना रही है भाजपा

Mainpuri सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रशासन पर रविवार को जमकर हमला बोला। मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेईमानी का जश्न पहली बार नहीं मना रही है। उसने रामपुर उप चुनाव जिला पंचायत और विधान परिषद के चुनाव में भी यह जश्न मनाया था।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Sun, 14 May 2023 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2023 09:52 PM (IST)
निकाय चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रशासन पर रविवार को जमकर हमला बोला। शाम को पालिकाध्यक्ष पद की पार्टी प्रत्याशी सुमन वर्मा के आवास पर आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेईमानी का जश्न पहली बार नहीं मना रही है। उसने रामपुर उप चुनाव, जिला पंचायत और विधान परिषद के चुनाव में भी यह जश्न मनाया था।

loksabha election banner

उन्होंने आग कहा कि, प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर भाजपा ने बेइमानी से चुनाव जीते हैं। ये संदेश दे रहे हैं कि लोकतंत्र को ऐसे ही खत्म किया जाता है और लोकतंत्र को खत्म करके जश्न मनाया। भाजपा ने मैनपुरी ऐसा ही उदाहरण दिया है। पूरे देश में कहीं ऐसा नहीं हुआ होगा जो मैनपुरी में हुआ है। यहां सुबह से शुरू हुई मतगणना अगले दिन खत्म हुई। पूरी बेईमानी की तैयारी के साथ जो उन्हें रिजल्ट देना था, वो दिया।

अखिलेश यादव ने कहा, बेवर सीट के लिए मैने स्वयं डीएम से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर अधिकारी हैं, उनसे बात करिए। पुलिस के एक बड़े अधिकारी से बात की। कहा कि यदि मुख्यमंत्री का निर्देश हो कि मैनपुरी को हराना है तो कोई बात नहीं। आखिरकार विपक्ष किससे उम्मीद करेगा। अगर चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारी बेइमान हो जाएंगे, बीजेपी के इशारे पर नियम और कानून की धज्जियां उड़ेंगी तो जनता को न्याय नहीं मिल सकता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब से भाजपा की सरकार आई है तब से भाजपा लोकतंत्र, संविधान, नियम और कानून की परवाह नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर न केवल मैनपुरी बल्कि प्रदेश में जगह-जगह शिकायतें आई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.