Move to Jagran APP

ईसाई मिशनरी के दो कार्यकर्ता भेजे जेल

जिले के बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ में धर्म परिवर्तन करा रहे ईसाई मिशनरी के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दबोच लिया। एक घर में धर्मातरण का प्रयास चल रहा था। लालच देकर करा रहे थे धर्मातरण।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:17 PM (IST)
ईसाई मिशनरी के दो कार्यकर्ता भेजे जेल
ईसाई मिशनरी के दो कार्यकर्ता भेजे जेल

मैनपुरी । बरनाहल के गांव लाखनमऊ में धर्म परिवर्तन करा रहे ईसाई मिशनरी के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को जेल भेजा गया है। दोनों आरोपित लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। ¨हदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया था।

loksabha election banner

शुक्रवार रात करीब आठ बजे लाखनमऊ स्थित एक घर में ईसाई धर्म की प्रार्थना सुनकर लोग पहुंचे तो वहां गांव के कई परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध पर ईसाई मिशनरी के कार्यकर्ता भागने लगे। पुलिस भी आ गई। काफी देर बाद दोनों कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया। उन्होंने अपना नाम अशोक मसीह निवासी गांव बरौली थाना इंद्रगढ़ कन्नौज व राजीव मसीह निवासी गोपालपुर थाना किशनी बताया। ग्रामवासी प्रदीप कुमार ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रदीप कुमार के मुताबिक गांव की मूला देवी के घर में ईसाई धर्म की प्रार्थना चल रही थी। मूला देवी ने प्रदीप कुमार को भी प्रार्थना में बुलाया था। तभी ईसाई मिशनरी के दोनों कार्यकर्ता ¨हदू देवी को गालियां देकर मौजूद लोगों से ईसाई धर्म स्वीकार करने पर नौकरी, मकान, पैसा देने का लालच देने लगे। ¨हदू देवी देवताओं को गालियां देने से वहां मौजूद कुछ लोग भड़क गए। यहीं से विवाद शुरू हो गया।

घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। वहीं आसपास के तमाम ग्रामीण भी शनिवार को लाखनमऊ पहुंच कर मामले की जानकारी लेते रहे। कई ¨हदूवादी संगठन के लोग भी गांव पहुंचे। एसओ बरनाहल संजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.