बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, दबोचा
मैनपुरी : बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया।
मैनपुरी : बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसके सिर पर चौराहा बना दिया। भीड़ के चंगुल से बमुश्किल छुड़ाकर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
शहर के करहल रोड स्थित एक मैरिज होम में शहर कोतवाली के गांव अस्यौली निवासी राकेश कुमार पिछले ढाई साल से टेंट लगाने का काम करता है। शनिवार शाम करीब चार बजे पास की ही निवासी आठ साल की बालिका खेलते हुए मैरिज होम में पहुंच गई। राकेश उसे अपने कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। राकेश की हरकत देख लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा था। कड़ा सबक सिखाने के लिए कुछ युवकों ने उस्तरे से उसके सिर पर चौराहा बना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। बालिका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी जसवीर ¨सह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।