Move to Jagran APP

जो पिता का न हुआ वो पार्टी का क्या होगा

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा ने यहां बैठक कर सपा पर निशाना साधा। नाम तो नहीं लिया, पर अखिलेश को इंगित करते हुए कहा कि जो बाप का न हो सका व पार्टी का क्या होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 11:07 PM (IST)
जो पिता का न हुआ वो पार्टी का क्या होगा
जो पिता का न हुआ वो पार्टी का क्या होगा

जासं, मैनपुरी : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की पहली मासिक बैठक बुधवार को आगरा बाइपास रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई। पदाधिकारियों ने सपा पर निशाना साधते हुए उसे चाटुकारों की पार्टी बताया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष वोट ¨सह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पिता का न हुआ, वो पार्टी का क्या होगा। अब हमको पार्टी को विस्तार और मजबूती प्रदान करनी होगी। वरिष्ठ नेता सुजान ¨सह यादव ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं का अपमान होता रहा, अब वही अपनी असली ताकत का अहसास कराएंगे। आने वाले चुनाव में इसका पता भी चल जाएगा। इससे पूर्व मानिकचंद्र यादव, रामकुमार यादव, जैसीराम यादव ने भी बैठक को संबोधित किया।

बैठक में रनवीर ¨सह महासचिव, सर्वेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, योगेंद्र ¨सह, जैसीराम यादव, अर¨वद यादव जिला उपाध्यक्ष, ¨पटू यादव, विनय यादव, मिर्जा अकील बेग सहित आठ को सचिव, राजवीर को विधानसभा अध्यक्ष किशनी, शैलेंद्र मैनपुरी, केपी ¨सह करहल, दिनेश यादव भोगांव, रामवीर बेवर, महेंद्र ¨सह जागीर, सुखवीर किशनी, सुरेश घिरोर, जहार ¨सह कुरावली, मनोज यादव को मैनपुरी विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन किशन दुबे ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.