गांव उधन्ना में रहस्यमय बीमारी ने सुखाई धान की फसल
300 बीघा में हुआ नुकसान, सफेद पड़ गई पैदावार, सूखी फसल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, मदद को लगाई गुहार।
जासं, मैनपुरी : विकास खंड क्षेत्र के गांव उधन्ना में रहस्यमयी बीमारी ने किसानों पर वज्रपात किया है। लगभग 300 बीघा धान की फसल सूखकर चूरे में तब्दील हो गई है। परेशान किसान बर्बाद फसल के अवशेष लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई।
ग्राम पंचायत गांगसी के अंतर्गत आने वाले गांव उधन्ना में किसानों ने बडे़ भूभाग में धान की फसल बोई थी। भरपूर खाद और पानी लगाकर फसल तैयार की। पककर तैयार फसल में दाने भी पडे़, लेकिन अब फसल से आय की आस समाप्त हो चुकी है। तबाह फसल के अवशेष लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया कि जिस जमीन पर हर साल धान की फसल उगाकर अच्छी आमदनी करते थे, अचानक उसी जमीन पर अनजान बीमारी ने उन्हें अबकी तबाह कर दिया है। हरी-भरी फसल जड़ों से अपने आप ही धीरे-धीरे सूखने लगी है। स्थिति यह है कि जिन पौधों में दाने पड़ चुके थे, वेसफेद रंग के होकर चूर्ण में तब्दील हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि बडे़ क्षेत्र में उगाई गई पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। सदर तहसीलदार सुधीर कुमार और जिला कृषि अधिकारी गगनदीप ¨सह ने मौके पर लेखपालों को भेज जांच का आश्वासन दिया। किसानों ने जिलाधिकारी से मिट्टी की जांच करा रहस्यमयी बीमारी के बारे में जानकारी कराने की मांग की है। मांग करने वालों में अहिबरन ¨सह, अजयपाल, राजवीर, बृजेश कुमार, अवनीश, जगराम ¨सह, श्रीराम ¨सह, शिवनारायण, ईमान ¨सह, र¨वद्र ¨सह, राजवीर, बलराम आदि किसान शामिल थे।