बच्चों ने सिखाए सड़क पर चलने के तरीके
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: बुधवार को शहर के जेल चौराहा पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चल
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: बुधवार को शहर के जेल चौराहा पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों ने सड़क पर चलने के तरीके सिखाए। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 100 चालान काटे। एडीएम अरुण कुमार ¨सह, एएसपी ओमप्रकाश ¨सह, आरटीओ राजेश कर्दम और एआरटीओ कौशलेंद्र ¨सह की अगुआई में अभियान चलाया गया। युवाओं को सड़क पर चलने का सलीका बताने के साथ ही अधिकारियों ने उन्हें दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाने की नसीहत दी। अधिकारियों के साथ पैराडाइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ अभियान करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद कलक्ट्रेट में भी अभियान चलाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में बिना हेलमेट बाइक चला रहे दस चालकों का चालान काटा गया। आरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि लगातार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलेगा। हर बुधवार को अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
बिना लाइसेंस चलाया वाहन तो होगी कार्रवाई
बेवर : सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी वाहन चालकों की ¨जदगी पर भारी पड़ती है। सजगता से वाहन चलाकर यातायात नियमों का पालन करने वालों को कोई दिक्कत नहीं आती है। ये बात प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र ¨सह ने राजकीय बस स्टैंड में आयोजित गोष्ठी में कहे। उन्होंने कहा कि बिना ड्राइ¨वग लाइसेंस के वाहन चलाना लापरवाही है। ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। खराब मौसम के दौरान वाहनों में रेडियम हरहाल में लगा कर चलें। रेडियम निश्शुल्क विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। वाहनों का पंजीकरण अवश्य ही कराएं। बिना पंजीकृत वाहन यदि पकड़ा जाता है तो जुर्माना लगेगा। उन्होंने नगर की टेंपो यूनियन के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि वे नियमों का पालक करें। विभाग उनकी मदद को तैयार है। गोष्ठी में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार, सुधीर बैस, राजीव कुमार, उपदेश पाठक, अंकित पाठक, मनोज यादव, संकित दीक्षित, राहुल कुमार, नितिन पाठक आदि मौजूद रहे।