पादरी को अराजक तत्वों ने घर में किया बंद
अराजक तत्वों की हरकत से सेंटीनियल चर्च का पादरी दहशत में है। सोमवार रात अराजक तत्वों ने घर में घुसकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सुबह काफी देर तक वे घर में बंद रहे। बमुश्किल घर से बाहर निकल सके।
मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । अराजक तत्वों की हरकत से सेंटीनियल चर्च के पादरी दहशत में हैं। सोमवार रात अराजक तत्वों ने घर में घुसकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सुबह काफी देर तक वे घर में बंद रहे। बमुश्किल घर से बाहर निकल सके। घटना से पादरी का परिवार दहशत में है।
सेंटीनियल चर्च के पादरी सुशील कुमार मिशन कंपाउंड में रहते हैं। सोमवार रात परिवार सहित कमरे में सोए हुए थे। सुबह आंगन में जाने के लिए दरवाजा खोला तो कुंडी बाहर से बंद थी। उन्होंने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। बमुश्किल बाहर निकल सके। आंगन की दीवारों पर लिखा था कि मैं फिर आया हूं।
घटना से पादरी परिवार दहशत में है। सुशील कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों से अराजक तत्वों ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। पहले भी दरवाजे की कुंडी बंद की जा चुकी है। उनके मकान की दीवारों पर अश्लील शब्द लिखे जाते हैं। दीवारों की पुताई करने के बाद फिर से लिख दिए जाते हैं। उन्हें पता है कि ये हरकत कौन कर रहा है, लेकिन डरके कारण पुलिस से शिकायत नहीं कर पाते हैं। कार्रवाई के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे। पादरी ने बताया कि अब वे कार्रवाई के लिए डीएम की शरण में आए हैं। दीवार फांदकर घुसे अराजक तत्व
अराजक तत्व दीवार फांदकर आंगन में घुसे थे। आंगन के दरवाजे में अंदर से ताला बंद था। इसलिए भागने के लिए भी दीवार फांदनी पड़ी। दीवार पर जूते के निशान बने हुए थे। फोन पर देता है धमकी
पादरी ने बताया कि उन्हें फोन पर अक्सर धमकियां मिलती हैं। फोन करने वाला अपना नाम, पता नहीं बताता है। जान से मारने की धमकी देता है। धमकी देने की वजह भी नहीं बताता है।