परेशान किसानों ने गोवंश इकट्ठा कर किया प्रदर्शन
क्षेत्र के गांवों में गोवंश कर रहा है फसलों का नुकसान। पीड़ित किसानों ने गायों को इकट्ठा कर प्रदर्शन किया। बेसहारा गायों को गोशाला भिजवाने की मांग की।
किशनी (मैनपुरी) : बेसहारा गोवंश के फसलों में नुकसान करने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को गोवंश को इकट्ठा कर प्रदर्शन किया।
समान ग्रामसभा में बेसहारा गोवंश की बढ़ती तादात से किसान बर्बादी के कगार पर हैं। हालात ये हैं कि गायों का झुंड जिस खेत में घुस जाता है उस खेत की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है। इस समय बेसहारा गोवंश का झुंड हर गांव में मौजूद है। समान, मरीहार, शेखूपुर, विक्रमपुर, रैंचदा, गुबरिया सहित तीन दर्जन गांवों के लोग रात भर जागकर खेतों पर पहरा दे रहे हैं। शुक्रवार को नाराज किसानों ने समान में एक सैकड़ा गोवंश को इकट्ठा करके प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में छुड़वाने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में रामश्री, आशा देवी, रामदेवी, सुधा देवी, किशोरी देवी, रामबेटी, सत्यवती देवी, गंगा देवी, दिवारीलाल शाक्य, सियाराम पाल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र, ध्रुव ¨सह, सुघर ¨सह, हजारीलाल शाक्य, इस्लाम खां, उमेश शाक्य, ब्रज कुमार, राजपूत ¨सह आदि शामिल थे।