Move to Jagran APP

जयंती पर नेताजी का वंदन, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

125 वीं जयंती पर आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद बोस का वंदन शिक्षण

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 04:28 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 04:28 AM (IST)
जयंती पर नेताजी का वंदन, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जयंती पर नेताजी का वंदन, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जासं, मैनपुरी: 125 वीं जयंती पर आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद बोस का वंदन शिक्षण संस्थाओं में किया गया।

loksabha election banner

डा. किरन सौजिया सीनियर सैकेंड्री एजूकेशनल एकेडमी उप प्रधानाचार्य शिवनारायण शर्मा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में ऋचा कुलश्रेष्ठ, कहकशा, शिखा श्रीवास्तव, शिवानी, अनुपम, सोनिया, समिता भदौरिया, मोहम्मद परवेज, राहुल भदौरिया, ब्रजकिशोर शाक्य, अखिलेश कुमार समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सेंट मेरीज स्कूल में भाषण, निबंध लेखन हुआ। प्रबंधक दीपक दास और प्रधानाचार्य मनोरमा और उप प्रधानाचार्य वीना चौहान, इंचार्ज कमलेश गेरा ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। निबंध प्रतियोगिता में देवब्रत त्रिपाठी, अभिषेक यादव, आर्यन चौहान, शिवांश चौहान, रीता सिंह, इशिता त्रिपाठी, शुभी चौहान, दीपिका सिंह ने प्रतिभाग किया। कुं. आरसी इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जंयती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी, जानवी दुबे, खुशी गुप्ता ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी प्रीति कुमारी, रजनी कुशवाह, पूनम श्रीनाथन, अणिमा सिंह, कल्पना सिंह, सुनीता, दीपाली, प्रियंका, शिक्षिका- कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजकीय इंटर कालेज और नेताजी सुभाष चंद बोस शिक्षण संस्थान, सिलेटी सिंह किसान इंटर कालेज में भी जयंती मनाई गई। भोगांव में रेलवे रोड स्थित जगदाचार्य स्वामी नारदानंद सरस्वती विद्या मंदिर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। हिदू युवा वाहिनी के उत्साही कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगा रहे थे। हिदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनय चौहान, जिला सहप्रभारी, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र सोनी, नगर अध्यक्ष राजन चौहान, अमित वर्मा, शिवम शर्मा मौजूद रहे। कुसमरा में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक अरुण आचार्य ने कहा कि नेताजी क्रांति से ही आजादी दिलाने के पक्षधर थे। उप डाक घर में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर दीप जलाया। इस दौरान राजेश बाबू, राजकुमार,सरमन कुमार, अशोक पाण्डेय, आकाश मिश्रा, गौरव दुबे, गुड्डू, आदि उपस्थित रहे।

करहल में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई। प्रबंधक निदेशक जय प्रताप सिंह विचार रखे। निबंध,पोस्टर प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस मौके पर चंद्रजीत, सुधीर कुमार, सुनील,. सुरेंद्र, हरिसर यादव, बृजेन्द्र आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर चरण सिंह यादव अन्य कार्यकर्ताओं ने, डा. प्रवीण सक्सेना के आवास पर, देवी रोड पर स्वतंत्रता सेनानी गंगा देवी की आवास पर, जैन कालेज में एनएसएस, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

घिरोर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में जयंती मनाई। सहायक अध्यापिका निशंका जैन, सहायक अध्यापक पवन कुमार ने विचार रखे। प्रधानाध्यापिका रुबीना इ•ाहार, महेंद्र प्रतापसिंह, राकेश कुमार, सावित्री शाक्य उपस्थित रहे। आदर्श समाज सेवा समिति ने जयंती पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष दीपक जैन ने विचार रखे। इस मौके पर आदर्श सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जैन, राजेन्द्र शाक्य,धर्मेंद्र कुमार, नितिन मिश्र , मोहित गुप्ता, नरेंद्र सिंह,आदि लोग मौजूद रहे। किशनी के डाकघर में पराक्रम दिवस के रूप में मनी जयंती की शुरुआत एसडीएम आरएस मौर्या ने की। पोस्टमास्टर विक्रम, गौरव, सुरेश यादव, अभिलाख यादव, पवन, प्रदीप, ओमेंद्र, रितिक, रोहित, साधना आदि मौजूद रहे। सुभाष चन्द्र बोस चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ज्योंति के पोस्ट आफिस पर चेयरमैन नबाव सिंह दिवाकर ने नेता जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। कुरावली के जीटी रोड स्थित उप डाकघर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पोस्ट मास्टर सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।

नगर के गल्ला मंडी स्थित उप डाकघर परिसर में पूर्व चेयरमैन अभिलाष सिंह राठौर ने माल्यार्पण किया। इस दौरान पोस्ट मास्टर गल्ला मंडी उप डाकघर बसंत जैन, पिटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.