रास्ते के विवाद में पथराव, फायरिग से दहशत
घिरोर संसू। क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह में रास्ते के निर्माण के विवाद को लेकर प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष के लोगों में पथराव व फायरिग हो गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संसू, घिरोर: क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह में रास्ता निर्माण के विवाद को लेकर प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष के नाराज लोगों ने मारपीट के बाद पथराव और फायरिग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
नगला रामसिंह में प्रधान राधेश्याम द्वारा रास्ता निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। प्रधान के बीमार होने के कारण उनक पुत्र निर्मल यादव विकास कार्य देख रहा है। शुक्रवार शाम गांव में सरकारी योजना से रास्ते के निर्माण का काम होना था। गांव के संजीव और अन्य ने रास्ते के स्थान को लेकर विवाद किया तो विवाद हो गया।
इस दौरान गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट, पथराव व फायरिग हुई। हालांकि फायरिग की चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ। निर्मल सिंह ने संजीव और अन्य के खिलाफ थाना घिरोर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संजीव और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।