Move to Jagran APP

गांव नौनेर में बनेगा खेल मैदान, निखरेंगे खिलाड़ी

गांव नौनेर के युवा जल्द ही मैदान पर खेलों में हाथ आजमाते नजर आएंगे। गांव में मनरेगा से खेल मैदान विकसित करने का काम शुरू हो गया है। मैदान के चारों ओर खाई खोदी जा रही है जिससे भविष्य में अतिक्रमण नहीं हो सके। गांव के युवा वालीबाल के अलावा क्रिकेट में भी हुनर दिखाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 04:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 04:50 AM (IST)
गांव नौनेर में बनेगा खेल मैदान, निखरेंगे खिलाड़ी
गांव नौनेर में बनेगा खेल मैदान, निखरेंगे खिलाड़ी

जासं, मैनपुरी: अब गांव नौनेर के युवा जल्द ही मैदान पर खेलों में हाथ आजमाते नजर आएंगे। गांव में मनरेगा से खेल मैदान विकसित करने का काम शुरू हो गया है। मैदान के चारों ओर खाई खोदी जा रही है, जिससे भविष्य में अतिक्रमण नहीं हो सके। गांव के युवा वालीबाल के अलावा क्रिकेट में भी हुनर दिखाएंगे।

loksabha election banner

युवाओं को फिट रखने और खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए मैनपुरी ब्लाक की ग्राम पंचायत नौनेर में खेल मैदान बनाने का काम शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत की 10 बीघा जमीन में यह काम चल रहा है। मैदान के चारों ओर गड्ढा किया जा रहा है, ताकि अतिक्रमण न किया जा सके और जानवर अंदर प्रवेश न कर सकें।

होंगी ये सुविधाएं

गांव के खेल मैदान को समतल करने के बाद क्रिकेट खेलने को पिच तैयार कराई जाएगी। वालीबाल के प्रति युवाओं का आकर्षण बनाए रखने को इस खेल के लिए पोल भी लगवाए जाएंगे।

मनरेगा से हो रहा काम-

सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रशांत कुमार ने बताया कि मनरेगा से खेल मैदान के चारों ओर खाई बनाई जा रही है। यहां पांच दर्जन मजदूर इस काम में जुटे हैं। इसके बाद क्रिकेट और वालीबाल खेल की सुविधा विकसित होगी।

-

गांव में खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इस मैदान के चारों ओर रनिग ट्रैक बनवाया जाएगा। पौधारोपण भी कराया जाएगा, जिससे खेल के साथ स्वच्छ माहौल सभी को मिल सके।

-रत्नेश कुमार, प्रधान।

-

नौनेर पंचायत में बेहतर काम हो रहा है। कुछ और गांवों में खेल मैदान बनवाने को प्रधानों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए नौनेर को उदाहरण बनाया जाएगा।

-पीसी राम, डीसी मनरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.