खेल के महाकुंभ में होगा खिलाड़ियों का जमावड़ा
सीबीएसई की देखरेख में पहली बार जिले में मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। तीन दिनों तक होने वाले बडे़ आयोजन का जायजा लेने के लिए बोर्ड से सिद्धार्थनगर जिले से वरिष्ठ पदाधिकारी रवींद्र ¨सह शुक्रवार की दोपहर आयोजन स्थल पर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सीबीएसई की देखरेख में पहली बार जिले में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बोर्ड से सिद्धार्थनगर जिले से वरिष्ठ पदाधिकारी रवींद्र ¨सह शुक्रवार की दोपहर आयोजन स्थल पर पहुंचे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सुदिती ग्लोबल स्कूल को चुना गया है। इसमें इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले 70 स्कूलों से 100 अलग-अलग टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिताएं आज से शुरू होकर आठ अक्टूबर तक चलेगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार दोपहर से ही खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया था। सभी खिलाड़ियों का तिलक कर अभिवादन किया गया। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन और प्रशासनिक प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम मोहन के साथ दोपहर बाद रवींद्र ¨सह ने खिलाड़ियों के ठहराव स्थल से लेकर खेल मैदान तक का जायजा लिया। निदेशक लव मोहन ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया जाएगा। मुख्य अतिथि सीबीएसई से संयुक्त सचिव प्रशिक्षण रामशंकर, डिप्टी डायरेक्टर मनजीत ¨सह और खो-खो फेडरेशन के सचिव विनोद कुमार होंगे।