Move to Jagran APP

गठबंधन के आगे पस्त होगा विरोधी दलों का जुनून

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा-बसपा गठबंधन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचने की तैयारी की जा रही है। गठबंधन का दावा है कि इस बार विरोधियों का जुनून और खोखले दावे दोनों मैनपुरी संसदीय सीट पर पस्त पड़ जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 10:53 PM (IST)
गठबंधन के आगे पस्त होगा विरोधी दलों का जुनून
गठबंधन के आगे पस्त होगा विरोधी दलों का जुनून

मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा-बसपा गठबंधन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचने की तैयारी की जा रही है। गठबंधन का दावा है कि इस बार विरोधियों का जुनून और खोखले दावे दोनों मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पस्त होंगे।

loksabha election banner

आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि यह तय हो गया है कि मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव ही चुनाव लड़ेंगे। अपने शासनकाल में सपा ने जिले का जो विकास कराया वह सिर्फ कागजों पर ही नहीं रहा, बल्कि धरातल पर नजर आ रहा है। हम उन्हीं विकास कार्यों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय सम्मेलन किए जा चुके हैं। अब घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी को अपने-अपने बूथों पर नजर रखनी होगी। झूठे वायदों के बूते नहीं, विकास कार्यों के नाम पर लोगों के बीच पहुंचेंगे। बसपा पूरी तरह से सपा के साथ मिलकर गठबंधन धर्म निभाएंगी। हृदेश सिंह ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगे गए हैं। जल्द ही उनके साथ बैठकें की जाएंगी। इस मौके पर सुखवीर यादव, आरएन वर्मा, नीलू मास्टर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.