Move to Jagran APP

झुलसते तन पर शीतल बयार और बारिश का मरहम

गुरुवार दोपहर को मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद समूचे जिले में बारिश हुई। सुबह शीतल बयार चली। आसमान पर काले बादल छाए रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 04:03 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 04:03 AM (IST)
झुलसते तन पर शीतल बयार और बारिश का मरहम

जासं, मैनपुरी: कई दिन से उमस भरी गर्मी से झुलस रहे शरीर पर गुरुवार को शीतल बयार और बारिश ने मरहम लगाया। बीते दिन सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 38 पर था। वहीं, आज इसी समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर नजर आया। बारिश, बादल और शीतल बयार से नागरिकों ने राहत महसूस की। आगामी दिनों में ऐसे ही मौसम से नागरिकों को सुकून मिलेगी।

loksabha election banner

बीते दिनों से गर्मी और उमस का प्रकोप बना हुआ था। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम भी 31 पार जा रहा था। ऐसे मौसम से नागरिक परेशान थे तो शरीर भी झुलस रहा था। बीती रात मध्यम गति से चली बयार से नागरिकों को जरूर राहत मिली। गुरुवार सुबह आसमान पर बादल छा गए तो शीतल बयार चलने लगी। यह क्रम सुबह 10 बजे तक अनवरत बना रहा। गुरुवार दोपहर 12 बजे से पहले आसमान पर छाए बादल अचानक मेहरबान हो गए। शहर और कई कस्बों में पानी बरसा तो कई कस्बों में केवल बूंदाबांदी हुई। इससे पारा भी गिर गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस नीचे जाने का अनुमान था।

मिलेगी राहत

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, आगामी दो-तीन मौसम राहतकारी रहेगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे तो 13 जून तक बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

खेती को मिला फायदा-

बारिश से खेती को भी फायदा मिला है। अब तक पानी को तरस रही मक्का, मूंगफली और अन्य फसलों को भी इससे लाभ हुआ है। जिला कृषि अधिकारी डा. गगनदीप सिंह के अनुसार, इस बारिश से जायद की फसलों को फायदा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.