विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा सांसद डिंपल यादव की शिकायत का असर, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:56 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 10:26 AM (IST)

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मतदाता सूची से 1726 से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के ...और पढ़ें

सपा सांसद डिंपल यादव।

सपा सांसद डिंपल यादव।

HighLights

  1. मैनपुरी में 1726 से अधिक डुप्लीकेट मतदाता हटाए गए।

  2. सपा सांसद डिंपल यादव ने की थी शिकायत।

  3. जिला प्रशासन ने जांच कर आयोग को भेजी रिपोर्ट।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं पर समाजवादी पार्टी (सपा) के एतराज के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बूथ वार की गई शिकायत पर जिला प्रशासन ने अब तक 1726 से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से बाहर करने के लिए आयोग से रिपोर्ट भेजी है। चारों विधानसभाओं में ऐसे मामलों की भरमार को लेकर सपा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों में हुए बदलाव को लेकर प्रदेश में चल रहे आरोप प्रत्यारोप को लेकर समाजवादी पार्टी ने मई में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची में बड़ी संख्या में होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

19 मई काे जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में दर्ज डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम की शिकायत तथ्यों सहित की थी।

केस एक : किशनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 209, 241, 274, 334, 411 पर रीना देवी पत्नी मनोज कुमार का नाम दर्ज है। सभी बूथों पर उनकी उम्र भी समान है। इसको लेकर सपा ने एतराज जताया है।
केस दो : करहल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 104, 141, 142, 483 पर 23 वर्षीय अमन पुत्र विनोद कुमार का नाम दर्ज है। इसी विधानसभा के चार बूथों पर राजीव पुत्र राममूर्ति का नाम दर्ज है।
केस तीन : भोगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 252 नेशनल इंटर कॉलेज पर अनीता के नाम छह वोट बने हैं। उनका पता और उम्र भी छह स्थानों पर एक समान है।

dimple yadav small

सपा सांसद डिंपल यादव।

शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने साफ्टवेयर के माध्यम से हटाए नाम

इस मामले में सांसद डिंपल यादव ने 11 अक्टूबर को डीएम को पत्राचार कर इन गंभीर शिकायतों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था। सांसद ने सूची में सुधार के साथ ही गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

चारों विधानसभा में अब तक 1726 डुप्लीकेट मतदाता सूची से बाहर

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संबंधित प्रकरणों की जांच कराई। प्रशासन की जांच में अब तक जिले में 1726 डुप्लीकेट मतदाता सामने आ चुके हैं। इन सभी के नाम हटाकर आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- सपा सांसद डिंपल यादव परिवार संग बाबा की मंगला आरती में हुईं शामिल, दर्शन के बाद चखा बनारसी मिठाई का जायका

यह भी पढ़ें- छुट्टा पशु छोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा: ऐप से होगी पशुओं की पहचान, QR कोड से पकड़े जाएंगे मालिक

डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बरती जा रही है। संबंधित शिकायतों की जांच के उपरांत कार्रवाई की गई है। अन्य डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम भी जल्द हटा दिए जाएंगे।